Tuesday, October 14, 2014

14-10-2014 समाचार

 जिला यातायात सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

सड़कों पर अतिक्रमण हटें ताकि आमजन को तकलीफ न हो: कलक्टर

डूंगरपुर, 14 अक्टूबर/जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने शहर में यातायात की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सड़क किनारे के अतिक्रमण को हटवाएं ताकि आमजन दुर्घटनामुक्त परिवहन व्यवस्था प्राप्त हो तथा किसी प्रकार की तकलीफ न हो।  
कलक्टर सिंह मंगलवार को जिला यातायात सलाहकार समिति की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। 
इस मौके पर उन्होंने गत बैठक की अनुवर्ती कार्यवाही की समीक्षा की और निर्देशित किया कि बैठकों में दिए गए निर्देशों पर संबंधित विभाग कार्यवाही कर रिपोर्ट करें। उन्होंने जिले में ओवरलोडिंग को रोकने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 
बैठक के आरंभ में जिला परिवहन अधिकारी एनएन शाह ने बैठक एजेण्डा प्रस्तुत करते हुए गत बैठक के बाद विभागीय कार्यवाही की जानकारी दी वहीं पुलिस उपाधीक्षक बींजाराम मीणा ने ओवरलोडिंग रोकने व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही कार्यवाही के बारे में बताया।  
बैठक में नगरपरिषद सभापति श्रीमती सुशीला भील तथा उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार ने दुर्घटनाओं को टालने के लिए सड़क किनारे के अतिक्रमणों को दूर करवाने की बात कही और एक्सीडेट जोन के बारे में बताया। उन्होंने साबेला बाईपास को भी दुरस्त करवोन की मांग की जिस पर कलक्टर ने बताया कि इसके लिए वे स्वयं उच्चाधिकारियों से सतत संपर्क में है और शीघ्र ही यह कार्य संपादित होगा। 
इस दौरान कलक्टर ने रिलायंस पेट्रोल पंप के पास उतार में सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण बने एक्सीडेंट जोन को दूर करवाने, डाईट के समीप बाईपास सड़क को व्यवस्थित करने, नए बस स्टेण्ड बाईपास तिराहे पर स्थित ट्रेफिक पुुलिस गुमटी को आकर्षक बनाने, रोड़वेज बस स्टेण्ड के प्रवेश द्वार के पास लगी थड़ियों व ठेलागाड़ियों को हटाने, यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता पैदा करने, यातायात सलाहकार समिति की बैठक में हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को बुलाने, फुटपाथ पर पीली लाईन अंकित करने और शहर के भीतरी भाग में यातायात को सुचारू बनाने के लिए कार्यवाही सुनिश्चित करने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए गए। इस मौके पर समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

तहसील चौराहे से लेकर नए बस स्टेण्ड तक साफ होगी सड़क: 

बैठक में जिला कलक्टर सिंह ने उपखण्ड अधिकारी, नगरपरिषद व पुलिस विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील चौराहे से लेकर नए बस स्टेण्ड से आगे सागवाड़ा मार्ग के डिवाईडरों तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमणों को हटवाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जावे ताकि सड़क पर्याप्त चौड़ी होवे व दुर्घटनाओं की संभावनाएं टले। कलक्टर सिंह ने इस कार्यवाही से पूर्व नगरपरिषद को निर्देशित किया कि दिपावली तक नई सब्जी मण्डी में सफाई व रंगरोगन करवा लें ताकि वहां पर सब्जी विक्रेताओं को शिफ्ट करवाया जा सके। उन्होंने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सब्जी मण्डी में विक्रेताओं के शिफ्ट होने के साथ करने के भी निर्देश दिए। कलक्टर ने यह भी बताया कि आगामी चरण में तहसील चौराहे से लेकर सीमलवाड़ा रोड़ तक इसी प्रकार से सड़क को साफ करवाने की कार्यवाही की जाएगी।  
-----------

फोटो केप्शन:14-10-1 जेपीजी:  डूंगरपुर/जिला यातायात सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित करते जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह और मौजूद अधिकारी।

---------
बिछीवाड़ा में स्वतंत्र उपकोष कार्यालय खुला
25 हजार से अधिक पेंशनधारकों को मिलेगी राहत 

डूंगरपुर, 14 अक्टूबर/राज्य सरकार के वित्त विभाग द्वारा जिले में पेंशनधारकों और कर्मचारियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए कोषाधिकारी ब्रह्मप्रकाश शर्मा की पहल पर बिछीवाड़ा पंचायत समिति मुख्यालय पर स्वतंत्र उपकोष कार्यालय सृजित किया है। 
कोषाधिकारी ब्रह्मप्रकाश शर्मा ने बताया कि बिछीवाड़ा क्षेत्र के 25 हजार से अधिक पेंशनधारकों तथा 70 से अधिक आहरण वितरण अधिकारियों को उपकोष कार्यालय के अभाव में जिला मुख्यालय तक आने की समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए गत 28 अगस्त को बिछीवाड़ा में उपकोष कार्यालय सृजित करने के लिए राज्य सरकार से निवेदन किया गया था। इस पर मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के अनुमोदन उपरांत वित्त विभाग की संयुक्त शासन उर्मिला जोशी ने बिछीवाड़ा मुख्यालय पर उपकोष कार्यालय सृजित करने की स्वीकृति दी है। शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इसके साथ ही उपकोष कार्यालय में निर्धारित मानदण्डों के अनुसार पांच पदों को भी सृजित किया है जिसमें सहायक लेखाधिकारी, लेखाकार, कनिष्ठ लेखाकार, कनिष्ठ लिपिक तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद सम्मिलित है।   

आसपुर व सागवाड़ा में भवन की स्वीकृति: 

हाईटेक व ऊर्जावान कोषाधिकारी के रूप में ब्रह्मप्रकाश शर्मा के प्रयासों से गत दो वर्षों में जिले में कोष कार्यालय जहां भौतिक संसाधनों के मामले में समृद्ध हुए है वहीं पेंशन और अन्य मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया में भी तीव्रता आई है। सागवाड़ा पंचायत समिति मुख्यालय पर उपकोष कार्यालय के लिए नया भवन निर्मित हो चुका है वहीं आसपुर में भी नए भवन के लिए 25 लाख रुपयों के बजट की स्वीकृति प्राप्त हुई है। 
---------

फोटो केप्शन:14-10-2 जेपीजी:  डूंगरपुर/जिला कोष कार्यालय में कार्य संपादन करते करते कोषाधिकारी ब्रह्मप्रकाश शर्मा व अन्य।

-----------
पचलासा में कलक्टर की रात्रि चौपाल आज

डूंगरपुर, 14 अक्टूबर/जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित हो रही जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह की रात्रि चौपालों की श्रृंखला में बुधवार रात्रि जिले के आसपुर उपखण्ड क्षेत्र के पचलासा छोटा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चौपाल में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में कलक्टर आमजन की समस्याओं से रू-ब-रू होंगे। 
बड़गामा में 20 को होगी चौपाल: 
कलक्टर की रात्रि चौपालों की श्रृंखला में पूर्व में 22 अक्टूबर को बड़गामा में प्रस्तावित रात्रि चौपाल में संशोधन किया गया है। कलक्टर सिंह ने बताया कि अब सीमलवाड़ा उपखंड क्षेत्र के बड़गामा में प्रस्तावित चौपाल 20 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। 

----------
एमडी गांधी ने कार्यभार संभाला

डूंगरपुर, 14 अक्टूबर/राज्य सहकारिता सेवा के अधिकारी संयुक्त रजिस्ट्रार लोकेश गांधी ने केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक, आईसीडीपी के महाप्रबंधक तथा डूंगरपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति के प्रशासक का कार्यभार संभाल लिया है। उदयपुर सीसीबी में प्रबंध निदेशक के पद से स्थानांतरित होकर आए गांधी ने सोमवार सायं न्यू कॉलोनी स्थित बैंक शाखा में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान प्रबंध निदेशक आशुतोष भट्ट से कार्यभार ग्रहण किया। 
उल्लेखनीय है कि डूंगरपुर शहर के ही मूल निवासी गांधी इससे पूर्व भी डूंगरपुर सीसीबी में प्रबंध निदेशक और आईसीडीपी के महाप्रबंधक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। 
-----------

फोटो केप्शन:14-10-ए जेपीजी:  डूंगरपुर/सीसीबी में कार्यभार ग्रहण करते लोकेश गांधी


मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी
मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन आज  

डूंगरपुर, 14 अक्टूबर/विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र डूंगरपुर की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं एसडीएम डूंगरपुर सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2015 के संदर्भ में डूंगरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का जारी कार्यक्रम अनुसार 15 अक्टूबर को मतदाता सूचियों का प्रारुप प्रकाशन किया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी जबकि 17 अक्टूबर एवं 30 अक्टूबर को मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्रामसभा एवं स्थानीय निकाय के साथ बैठक आयोजित कर पठन एवं सत्यापन किया जाएगा। इसी क्रम में 19 अक्टूबर एवं 2 नवम्बर को अभियान की विशेष तिथियां निर्धारित की गई है जिसमें बूथ लेवल एजेन्ट के साथ बैठक आयोजित कर दावे एवं आपत्तियों के प्रार्थना पत्र प्राप्त किए जाएंगे। 
उन्होंने बताया कि 20 नवम्बर को सायं 4 बजे तक बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा भू-अभिलेख निरीक्षकों से जांच करा दावे एवं आपत्तियों की भागवार सूचियां तैयार कर भू-अभिलेख निरीक्षकों के पास जमा कराना होगा। 21 नवम्बर को सायं 3 बजे तक भू-अभिलेख निरीक्षकों द्वारा भागवार जोडे़ गये, हटाये गये, शुद्ध किए गए नामों की सूचियां कार्यालय में जमा करवाई जाएंगी। 
उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार समस्त कार्यवाही समय पर सुनिश्चित करने तथा अपने-अपने बूथ लेवल अधिकारियों को पाबंद करने के निर्देश प्रदान किए गए है। साथ ही विशेष अभियान तिथि 19 अक्टूबर एवं 2 नवम्बर को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक बूथ लेवल अधिकारियों को मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए पाबंद करने के भी निर्देश दिए गए है। 
उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को विशेष अभियान तिथियों में सभी बीएलओं का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों की भागवार संख्या से विशेष अभियान के दूसरे दिन प्रातः 10 बजे लिखित में प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराना सुनिश्चित करने के भी निर्देश प्रदान किए गए है। 

------------
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम
नियंत्रण कक्ष स्थापित

डूंगरपुर, 14 अक्टूबर/जिला निर्वाचन अधिकारी(कलक्टर) इंद्रजीत सिंह ने आदेश जारी कर मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सूचनाओं क आदान प्रदान के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। 
कार्यालय अधीक्षक कक्ष जिला कलेक्टेªट में स्थापित यह नियंत्रण कक्ष 15 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक चलेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 02964-232262 है। 

-------------
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम
पर्यवेक्षण के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त

डूंगरपुर, 14 अक्टूबर/मतदाता सूचियों के विशेष अभियान तिथियों में पर्यवेक्षण के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिए है। 
जिला निर्वाचन अधिकारी(कलक्टर) इंद्रजीत सिंह ने बताया कि संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विशेष अभियान कि तिथियों 19 अक्टूबर एवं 2 नवम्बर को विधानसभा क्षेत्रवार पर्यवेक्षण करने एवं किसी भी समस्या का निराकरण मौके पर ही करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। 
आदेश में विधानसभा क्षेत्र डूंगरपुर में अतिरिक्त जिला कलक्टर, आसपुर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सागवाडा में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा विधानसभा क्षेत्रा चौरासी में परियोजना अधिकारी(टीएडी) को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

-------------
शुभलक्ष्मी योजना बनेगी ई-शुभलक्ष्मी योजना
किश्तों का भुगतान होगा सीधे ही प्रसूता के बैंक खाते में

डूंगरपुर, 14 अक्टूबर/राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी षुभलक्ष्मी योजना के तहत लाभार्थियों को ऑनलाईन भुगतान की व्यवस्थाएं करते हुए इसे ई-शुभलक्ष्मी योजना के नाम से संचालित किया जाएगा ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजाराम मीणा ने बताया कि इस योजना के तहत बालिका के जीवित जन्म पर द्वितीय एवं तृतीय का भुगतान अब सीधे ही प्रसूता के बैक खाते में जमा किया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अब 14 अक्टूबर मध्य रात्रि के पश्चात से जन्म लेने वाली बालिकाओं की ऑनलाइन सूचना दर्ज की जाएगी। बालिका के एक वर्ष पूर्ण होने पर सम्बन्घित को मोबाईल नम्बर पर सॉफ्टवेयर के माध्यम से संदेष भेजा जाएगा, जिससे द्वितीय किश्त के सम्बन्ध में सूचना उस तक पहुंच जाएंगी।  इसके बाद प्रसूता द्वारा राज्य के किसी भी सरकारी चिकित्सा संस्थान पर द्वितीय किस्त आवदेन पत्र, बालिका के जीवित एवं पूर्ण टीकाकरण होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के पष्चात द्वितीय किष्त की राषि सीधे ही राज्य स्तर से लाभार्थी के खाते में जमा करा दी जाएगी। 
डॉ. मीणा ने बताया कि ई-शुभलक्ष्मी योजना के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को राज्य स्तर पर तथा वीसी के माध्यम से प्रषिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को भी इस संदर्भ में प्रषिक्षण दिया जा चुका है। षुभ लक्ष्मी योजना के भुगतान में षिकायत होने पर दूरभाष नम्बर 104 पर निःषुल्क षिकायत दर्ज की जा सकती है। 

क्या है ई-शुभलक्ष्मी योजना:- 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजाराम मीणा ने बताया कि ई-शुभलक्ष्मी योजना के तहत 14 अक्टूबर 2014 के मध्य रात्रि के पष्चात जन्म लेने वाली प्रत्येक बालिका के जन्म पर दी जाने वाली प्रथम किश्त 2100 रुपये का चैक प्रसूता को डिस्चार्ज के समय दिया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि बालिका के एक वर्ष का होने पर आवश्यक प्रमाण पत्र एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने पर द्वितीय एवं तृतीय किश्त क्रमशः 2100 एवं 3100 रुपया सीधे ही लाभार्थी के बैक खाते में ऑनलाइन जमा करा दी जाएगी। 

---------
तीन लाख दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

डूंगरपुर, 14 अक्टूबर/उपखण्ड क्षेत्र डूंगरपुर तथा सागवाड़ा में अलग-अलग घटित दुर्घटनाओं में घायलएवं मृतकों के परिजनों को कुल तीन लाख दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। 
जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतक धाणी घटाउ निवासी दिनेश ननोमा, गुमानपुरा निवासी पूना कोटेड, ददोडिया निवासी जोरावरसिंह, पालदेवल निवासी लक्ष्मण डामोर, माडा निवासी शंकरलाल पटेल तथा पारडाविष्णु निवासी कमलेश में से प्रत्येक के आश्रित परिजन को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। 
उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल माडा निवासी गणेशलाल लबाना को दस हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।   

-----------
 थाणा में भामाशाह शिविर आज भी होगा संचालित 

डूंगरपुर, 14 अक्टूबर/भामाशाह योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत थाना में आयोजित हो रहे शिविर की अवधि 15 अक्टूबर तक बढा दी गई है। 
उपखण्ड अधिकारी डूंगरपुर सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि ग्राम पंचायत थाणा में आयोजित हो रहे भामाशाह शिविर की अवधि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा में 16 से 18 अक्टूबर तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।


राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न
मतदाता सूची में पात्र का नाम जुड़वाएं: एडीएम

डूंगरपुर, 14 अक्टूबर/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त कलक्टर) अशोक कुमार ने जिले के समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया है कि मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत पात्र मतदाताओं के नाम सूचियों में जुड़वाएं और सूचियों को अपडेट करने में सहयोग करें।
अतिरिक्त कलक्टर मंगलवार को जिले में मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में आयोजित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। 
 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं एसडीएम डूंगरपुर सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2015 के संदर्भ में डूंगरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का जारी कार्यक्रम अनुसार 15 अक्टूबर को मतदाता सूचियों का प्रारुप प्रकाशन किया जाएगा। 
इस मौके पर उन्होंने निर्धारित कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और कहा कि  19 अक्टूबर एवं 2 नवम्बर को अभियान की विशेष तिथियां निर्धारित की गई है जिसमें बूथ लेवल एजेन्ट के साथ बैठक आयोजित कर दावे एवं आपत्तियों के प्रार्थना पत्र प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा किया जाने वाला कार्य स्कूल समय के पश्चात एवं अवकाश के दिनों में किया जाएगा। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे बीएलए की नियुक्ति करते हुए सूची प्रस्तुत करें ताकि तदनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि प्राप्त दावे व आपत्तियों को निर्वाचन विभाग की वेबसाईट सीईओराजस्थान डॉट एनआईसी डॉट इन पर भी उपलब्ध कराया जाएगा जिन्हें ऑनलाईन देखकर भी आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती है। 
 बैठक में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रियकांत पण्ड्या, भारतीय जनता पार्टी के हरिश पाटीदार, बीएसपी के विजयपाल रोत ने भी मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के संबंध में विचार व्यक्त किए और कहा कि नियत अवधि तक बीएलए की नियुक्ति की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार (निर्वाचन) रमेश शर्मा, निर्वाचन प्रकोष्ठ के हरिश पहाड़ और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 
-----------

फोटो केप्शन: डूंगरपुर/मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते अतिरिक्त कलक्टर अशोक कुमार।

-------
सब्जी उत्पादन व मुर्गीपालन पर प्रक्षेत्र दिवस संपन्न

डूंगरपुर, 14 अक्टूबर/कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा मंगलवार को सब्जी उत्पादन एवं मुर्गीपालन पर प्रक्षेत्र दिवस आयोजित किया गया। इसमें माडा टेंबा व डामोरफला के 172 किसानों ने भाग लिया। 

------------
जिला स्तरीय विषेष योग्यजन खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

डूंगरपुर, 14 अक्टूबर/सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा विषेष योग्यजनों के कल्याण क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय विषेष योग्यजन खेलकूद प्रतियोगिताएं मंगलवार को सम्पन्न हुई। 
खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन समारोह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स डूंगरपुर में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग के मुख्य आतिथ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहायक निदेषक अषोक शर्मा की अध्यक्षता, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया शाखा प्रबन्धक दिव्येष कालरा, एचडीएफसी बैंक शाखा प्रबन्धक ओमेष कलाल व यूनिसेफ सलाहकार सिन्धु बिनुजीत के विषिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि सिहाग ने प्रतिभागियों के खिले हुए चेहरे देखकर कहा कि बालकों के चेहरे पर जो मुस्कान है, उससे यह पता चलता है कि इन बालकों ने प्रतियोगिता में भरपूर आनन्द एवं खुषी के साथ भाग लिया। उन्होंने विशेष बालकों के लिए कार्य कर रहे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यो की सराहना की। उन्होंने विशेष योग्यजन बालकों के खेलकूद के लिए आवष्यक सामग्री स्वयंसेवी संस्थाओं में उपलब्ध करवाने में हर संभव मदद करने की बात कही। 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छोटा-छोटा अंषदान कर इन विशेष योग्यजन बालकों की आवष्यकताओं की पूर्ति बडे स्तर पर की जा सकती है। इस मौके पर सिहाग ने प्रतिभागियों से संवाद भी किया। साथ ही तपस संस्थान में चल रहे योगाभ्यास के बारे में भी जानकारी ली। 
समारोह अध्यक्ष अशोक शर्मा ने दो दिवसीय जिला स्तरीय विषेष योग्यजन खेलकूद प्रतियोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। इस मौके पर विषिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार रखे।
तपस शैक्षिक पुनर्वास एवं अनुसंधान संस्थान के सचिव पूरणमल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल दो सौ पचास विषेष योग्यजन बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। अतिथियों ने विजेता बालक-बालिकओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। 
समारोह में अमित, अभिषेक, प्रेम प्रजापत, दीपक पण्ड्या, गोविन्द मनात, सुखलाल यादव, कमलेष सेवक, जवाहर पंचाल, रिंकु शर्मा, प्रवीण, अषोक, कृपाल, नीलम चौबीसा, जयश्री एवं विभिन्न संस्थाओं के कार्मिक एवं अभिभावक उपस्थित थे। समारोह का संचालन शरद गॉधी ने एवं आभार प्रदर्शन संस्थान समन्वयक विजय चतुर्वेदी ने व्यक्त किया। 
-----------


फोटो केप्शन: डूंगरपुर/जिला स्तरीय विषेष योग्यजन खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी एवं विजेताओं को पुरुस्कृत करते मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी सिद्वार्थ सिहाग। 
-------------

13-10-2014 समाचार

आदिवासी अंचल से हुआ शैक्षिक गुणवत्ता की मॉनिटरिंग के प्रोजेक्ट का आगाजयूनिसेफ के सहयोग से प्रशासन की पहल....अब निरीक्षण प्रपत्र से नहीं टेबलेट से होगी मॉनिटरिंग

डूंगरपुर, 13 अक्टूबर/आदिवासी अंचल के विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की पहल के रूप में सोमवार को एक राज्य स्तरीय पायलट प्रोजेक्ट का आगाज हुआ। शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े इस अंचल के शैक्षिक उन्नयन उद्देश्य से यूनिसेफ के सहयोग से लागू हुए इस प्रोजेक्ट के तहत शिक्षाधिकारियों द्वारा निरीक्षण प्रपत्रों के स्थान पर टेबलेट के उपयोग से ऑनलाईन फार्मेट में विद्यालय की आवश्यकताओं और समस्याओं के संबंध में सूचनाओं को दर्ज करते हुए ऑन द स्पाट सपोर्ट प्रदान किया जाएगा।   

मॉनिटरिंग की अनूठी पहल: 

जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, डाईट और यूनिसेफ के तत्वावधान में तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट का नाम ‘इफेक्टिव मॉनिटरिंग एण्ड सपोर्ट सिस्टम’ है राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद् एवं यूनिसेफ की ओर से प्रथम चरण में इस प्रोजेक्ट को डूंगरपुर जिले के आसपुर एवं सागवाड़ा ब्लॉक में लागू किया गया है। प्रोजेक्ट के सफल होने पर इसे संपूर्ण राजस्थान में अमल में लाया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत जिले के दोनों ब्लॉक और संबंधित जिला स्तर के कुल 16 अधिकारियों को यूनिसेफ के सहयोग से टेबलेट मुहैया करवाए गए है। इन टेबलेट्स में रीडिंग कैंपेन, सीसीई, शिक्षा संबलन, आरटीई सहित विद्यालयों की मॉनिटरिंग में प्रयुक्त हेाने वाले प्रपत्रों को ऑफलाईन उपलब्ध कराया गया है वहीं अधिकारी इंटरनेट कनेक्टिविटी प्राप्त होने पर ऑनलाईन भी इन सूचनाओं को मौके से ही भर सकेंगे। अधिकारी अवलोकन दौरान विद्यालय में उपलब्ध भौतिक साधन सुविधाओं, अनुदानों की स्थिति, बच्चों के शैक्षिक स्तर और अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारियां दर्ज करेंगे। ऑफलाईन दर्ज की जाने वाली जानकारियां भी इंटरनेट कनेक्टिविटी प्राप्त होते ही ऑनलाईन अपडेट हो जाएंगी। इससे कुछ ही क्षणों में सूचनाओं का संप्रेषण हो जाएगा जिसकी किसी भी स्तर पर मॉनिटरिंग की जा सकेगी। 

आईसीटी का प्रभावी उपयोग: कलक्टर

सोमवार को यहां जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रोजेक्ट के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आईसीटी (सूचना संचार तकनीक) के सहयोग से सरकारी कामकाज की एमआईएस से मॉनिटरिंग का कार्य महात्मा गांधी नरेगा में भी हो रहा है परंतु इस सिस्टम का शिक्षा विभाग में पहली बार सफल प्रयोग हो रहा है क्योंकि यही एक ऐसा माध्यम है जहां पर फिल्ड से ही सीधे ऑनलाईन सूचनाओं को दर्ज किया जाएगा। सूचनाओं के मौके पर ही दर्ज किए जाने से सूचनाओं में शुद्धता प्राप्त होगी वहीं खुद निरीक्षणकर्त्ता के स्तर पर सूचना दर्ज होने से वास्तविक सूचना दर्ज होगी व त्रुटियों की संभावना न्यूनतम रहेगी। कलक्टर सिंह ने  इस पहल को गंभीरता से लेने और इसको सफल बनाने के लिए समर्पित प्रयास करने के लिए शिक्षाधिकारियों से आह्वान किया। कलक्टर ने कहा कि यह उत्तरदायित्व नहीं अपितु शिक्षाधिकारियों को दिया जा रहा सपोर्ट है अतः वे इसे पूरे उत्साह से अमल में लावे और प्रतिमाह आयोजित होने वाली बैठक में इसके प्रयोग दौरान प्राप्त होने वाले अनुभवों व समस्याओं  के बारे में चर्चा करे। कलक्टर ने टेबलेट के पूरे-पूरे उपयोग करने का भी आह्वान किया और कहा कि अधिकारियों के सहयोग से ही इस प्रोजेक्ट की सफलता संभव है। 

सौंपे टेबलेट, दिया प्रशिक्षण:

समारेाह में जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने दोनों ब्लॉकों के अधिकारियों को टेबलेट सौंपे और बधाईयां दी। इस मौके पर सीसीई राज्य सलाहकार साशाप्रियो एवं विक्रम श्रीवास्तव एमआईएस राजस्थान शिक्षा परिषद जयपुर द्वारा टेबलेट पीसी का उपयोग करते हुए ऑनलाईन मॉनिटरिंग प्रपत्र, डाटा एकत्रीकरण और विश्लेषण के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने शिक्षाधिकारियों को टेबलेट का अधिकाधिक ऑनलाईन उपयोग करने का आह्वान किया और बताया कि राज्य स्तर से समस्त शिक्षाधिकारियों के इस प्रोजेक्ट के संबंध में ईमेल अकाउंट तैयार किए जा रहे है और मॉनिटरिंग के लिए अन्य एप्स को भी विकसित करते हुए इंस्टाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे शिक्षकों को आवश्यक तद्स्थलीय मार्गदर्शन प्रदान किये जाने में मदद मिलेगी और सरकार के गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा।

इन्होंने भी दिया संबोधन: 

समारोह में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए जिला परिषद सीईओ अनुराग भार्गव ने कहा कि साधन सुविधाओं से पिछड़े जनजाति अंचल में समस्याएं है तो कार्य करने की अपार संभावनाएं और यूनिसेफ जैसे संस्थान का सहयोग भी। उन्होंने इस प्रकार की स्थितियों में शिक्षाधिकारियों को अपने अनुभवों का लाभ उठाते हुए इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर डाईट प्रधानाचार्य आभा मेहता तथा यूनिसेफ जिला सलाहकार बाल-मित्र विद्यालय चन्द्रशेखर दुबे ने जिले में शैक्षिक उन्नयन की दृष्टि से की गई पहल के बारे में विस्तार से जानकारी दी और शिक्षाधिकारियों को इसके उद्देश्यों के बारे मंे विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण कार्यशाला में यूनिसेफ की बाल संरक्षण सलाहकार सिंधु बिनुजीत, सर्वशिक्षा अभियान के एडीपीसी करूणाशंकर जोशी सहित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, एसएसए, डाइट के शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक आसपुर व सागवाड़ा के बीईईओ, एबीईईओ व आरपी उपस्थित थे। समारोह का संचालन मीनाक्षी जोशी ने किया। 
------------
फोटो केप्शन: . डूंगरपुर/शैक्षिक गुणवत्ता के लिए प्रोजेक्ट के शुभारंभ समारोह में टेबलेट के साथ हाईटेक शिक्षाधिकारियों की टीम।
 ----------------

-----------

Sunday, October 12, 2014

12-10-2014 समाचार

निर्मल भारत अभियान अब ‘स्वच्छ भारत मिशन’
शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि में बढ़ोत्तरी, 
अब लाभार्थियों को मिलेंगे 12 हजार रुपये

  डूंगरपुर, 12 अक्टूबर/संपूर्ण भारत में चलाया जा रहे निर्मल भारत अभियान का पुनर्गठन कर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) कर दिया गया है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला कलक्टर इंद्रंजीत सिंह ने बताया कि अभियान का नामकरण स्वच्छ भारत मिशन करने के साथ ही व्यक्तिगत घरेलु शौचालय निर्माण की इकाई लागत को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया गया है। इसमें जल की उपलब्धता, पानी का संग्रहण, हाथ धोने एवं शौचालय की स्वच्छता की सुविधा के प्रावधान भी सम्मिलित है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत पानी के कनेक्शन की दशा में शौचालय की छत पर पानी की टंकी एवं नल कनेक्शन तथा कनेक्शन नहीं होने की दशा में पानी की टंकी एवं हाथ धोने के लिए पृथक् व्यवस्था टंकी के अतिरिक्त सुनिश्चित किया जाना आवश्यक होगा। 
उन्होंने बताया कि इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत घरेलु शौचालय निर्माण के लिए अलग से प्रावधान किया जाएगा । इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत घरेलु शौचालय के निर्माण के लिए महात्मा गांधी नरेगा योजना से मिलने वाला प्रावधान समाप्त कर दिया गया है तथा शौचालय निर्माण के लिए दिया जाने वाला अंशदान स्वच्छ भारत मिशन द्वारा वहन किया जाएगा। 
कलक्टर सिंह ने बताया कि पाठशालाओं में शौचालय निर्माण के लिए सर्वशिक्षा अभियान तथा आंगनवाड़ी में शौचालय निर्माण के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तरदायी रहेगा। उन्होंने संशोधित प्रावधानों के अनुरूप् अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए समस्त संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं। 

-----------------
डूंगरपुर से लांच होगा राज्य स्तरीय पायलट प्रोजेक्ट
यूनिसेफ के सहयोग से शैक्षिक गुणवत्ता की पहल
शिक्षाधिकारियों को मिलेगी कागजों से मुक्ति 

डूंगरपुर, 12 अक्टूबर/विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ऑन साइट सपोर्ट व प्रभावी मॉनिटरिंग की दृष्टि से एक राज्य स्तरीय पायलट प्रोजेक्ट सोमवार को डूंगरपुर जिले से लांच किया जाएगा। यूनिसेफ के सहयोग से लागू हो रहे प्रोजेक्ट के तहत शिक्षाधिकारियों द्वारा ऑनसाईट टेबलेट का उपयोग करते हुए विद्यालय की आवश्यकताओं और समस्याओं के संबंध में डाटा एंट्री करते हुए समाधान सुझाया जाएगा।  

दो ब्लॉकों में लागू होगा: 

जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शैक्षिक गुणवत्ता के लिए अब तक यह अनुभूत किया जाता था कि विद्यालय की आवश्यकताओं और उनकी आपूर्ति में सूचनाओं के संकलन उचित तरीके से नहीं हो पाता था जिससे परेशानियां होती थी। अब शैक्षिक प्रौद्योगिकी के उपयोग से इस समस्या का समाधान इस प्रोजेक्ट में होगा। राज्य स्तर पर अपने तरह के इस पहले नवाचार को जिले के दो ब्लॉक आसपुर व सागवाड़ा में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारम्भ किया जा रहा है। इस नवाचार के तहत ब्लॉक के सभी विभागीय अधिकारी अपने विद्यालय अवलोकन के दौरान विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा वहां के बच्चों की शैक्षणिक स्थिति की ऑनलाईन फिडिंग करेंगे। इसी प्रकार इससे शिक्षकों को आवश्यक तद्स्थलीय मार्गदर्शन प्रदान किये जाने में मदद मिलेगी और सरकार के गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा।

कार्यशाला में भाग लेंगे शिक्षाधिकारी: 

डाईट प्रधानाचार्य आभा मेहता ने बताया कि प्रोजेक्ट के संबंध में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से शिक्षा अधिकारियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, एसएसए, डाइट के शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक आसपुर व सागवाड़ा के बीईईओ, एबीईईओ व आरपी भाग लेंगे। कार्यशाला में यूनिसेफ के शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र शर्मा, सीसीई राज्य सलाहकार  साशाप्रियो एवं विक्रम श्रीवास्तव एमआईएस राजस्थान शिक्षा परिषद जयपुर द्वारा टेबलेट पीसी का उपयोग करते हुए ऑनलाईन मॉनिटरिंग प्रपत्र, डाटा एकत्रिकरण और विश्लेषण के लिए प्रशिक्षिण प्रदान किया जायेगा।
यूनिसेफ जिला सलाहकार बाल-मित्र विद्यालय चन्द्रशेखर दुबे ने बताया गया कि कार्यशाला में उपयोग किये जाने वाले समस्त टेबलेट पीसी मंे ऑनलाईन प्रपत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर लिये गये है एवं प्रोजेक्ट को लांच करने की समस्त तैयारीयां पूर्ण कर ली गयी है। 
--------------

 शर्मा/शर्मा/शर्मा

Thursday, October 9, 2014

09-10-2014 समाचार

 कलक्टर ने किया स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का दौरा
निर्माणाधीन इण्डोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

डूंगरपुर, 9 अक्टूबर/जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने गुरुवार सुबह जिला मुख्यालय पर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का दौरा किया और यहंा पर निर्माणाधीन इण्डोर स्टेडियम का निरीक्षण कर महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए। 
आज सुबह यहां पहुंचे जिला कलक्टर सिंह ने निर्माणाधीन इण्डोर स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए मौजूद कार्मिकों से जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृत बजट से निर्माण कार्य के पूर्ण होने की अवधि और भावी निर्माणांे के बारे में भी कार्मिकों से पूछा। कलक्टर ने निर्माण कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य का लाभ मिल पाएगा। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री और बनाएं जा रहे टेंक के बारे में भी जानकारी ली तथा समस्त निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए।   

-----------

फोटो केप्शन: डूंगरपुर/स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में निर्माणाधीन इण्डोर स्टेडियम के निरीक्षण दौरान जानकारी लेते जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह।
------------
आमझरा में कलक्टर की रात्रि चौपाल आज

डूंगरपुर, 9 अक्टूबर/जनसमस्याओं के मौके पर ही त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित हो रही जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह की रात्रि चौपालों की श्रृंखला में शुक्रवार को जिले के बिछीवाड़ा उपखण्ड क्षेत्र के आमझरा गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चौपाल में जिला कलक्टर सिंह समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में आमजन की समस्याओं से रू-ब-रू होंगे। 

-------------
कलक्टर ने ली टीएडी के हॉस्टल वार्डनों की बैठक 
सभी हॉस्टलों में स्थापित होगी ‘मन की बात’ नामक पेटी

डूंगरपुर, 9 अक्टूबर/जिले के हॉस्टलों में रहने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं, सुझावों और शिकायतों को जानने के लिए अब हर हॉस्टल में ‘मन की बात’ नामक पेटी स्थापित की जाएगी और इसमें प्राप्त समस्याओं, सुझावों व शिकायतों के आधार पर हॉस्टल की व्यवस्थाएं सुधारी जाएंगी। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित आश्रम छात्रावासों में कार्यरत वार्डन व आवासीय विद्यालय के संस्थाप्रधानों की जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह द्वारा ली गई विशेष बैठक में इस आशय के निर्देश प्रदान किए गए।  
जिला परिषद ईडीपी सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की मंशाओं के अनुरूप छात्रावासों में रहकर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को तमाम प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जावें और यह सुनिश्चित किया जावे कि कोई भी विद्यार्थी इससे वंचित नहीं रहने पाए। 
इस मौके पर कलक्टर सिंह ने समस्त उपस्थित संस्थाप्रधानों एवं वार्डनों से संवाद किया और उनके छात्रावासों में नियमित ठहराव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास में विभागीय अधिकारियों के दूरभाष नम्बर स्थापित करने के निर्देश दिए और उनकी दिनचर्या के बारे में जानकारी लेकर बेहतर शैक्षिक माहौल स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास परिसर, भवन, शौचालय तथा रसोई की नियमित सफाई के लिए वार्डन को पाबंद किया और कहा कि विद्यार्थियों के नियमित ठहराव को सुनिश्चित करने के लिए नियमित उपस्थित लेकर इसका अंकन उपस्थिति सूचना पट्ट पर किया जावे। उन्होंने दैनिक मीनू चार्ट का अंकन करने, छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, रजिस्टरों का नियमित संधारण, कोचिंग व्यवस्था आदि की भी विस्तारपूर्वक जानकारी लेकर उचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। 
कलक्टर ने छात्रावास संचालन संबंधित एफवीसी बिल समय पर प्रस्तुत करने, खेल सामग्री के समुचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा पुस्तकालय एवं वाचनालय को प्रभावी बनाने के संबंध में भी कार्यवाही करने को कहा। बैठक के प्रारंभ में टीएडी परियोजना अधिकारी बजरंगलाल वर्मा ने विभाग द्वारा संचालित आश्रम छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। 
इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी जीवन प्रकाश दामा, लेखाकार रजनीश चौबीसा, युनिसेफ बाल संरक्षण सलाहकार सिंधु बिनुजीत एवं विभागीय कार्मिक उपस्थित थे। 

-------------
एसडीएम सिहाग ने किया खेल छात्रावास का औचक निरीक्षण

डूंगरपुर, 9 अक्टूबर/भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी एवं डूंगरपुर उपखण्ड अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने गुरुवार को राजकीय खेल छात्रावास तीजवड का औचक निरीक्षण किया। 
एसडीएम सिहाग ने छात्रावास की व्यवस्थाओं तथा वहां संचालित खेल गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए बेहतर व्यवस्थाओं के लिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान किए। 
 निरीक्षण के दौरान एसडीएम सिहाग ने छात्रावास में बन रहे शाम के भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की तथा संतोष प्रकट किया। उन्होंने छात्रावास में गैस कनेक्शन नहीं होने की स्थिति में भोजन चूल्हे पर बनने पर नाराजगी व्यक्त की। 
इस मौके पर छात्रावास अधीक्षक हिम्मत सिंह झाला ने छात्रावास के इकतीस छात्रों के राज्य स्तरीय टेªक एण्ड फिल्ड इवेन्ट के लिए चयनित होने की जानकारी प्रदान की जिस पर एसडीएम सिहाग ने छात्रों की हौसलाफजाई करते हुए अभ्यास करने की बात कही।
इस दौरान कोच दिनेश कुमार कटारा, हजारीलाल, माया, गजेन्द्र एवं छात्रावास के समस्त छात्र उपस्थित थे। 

-------------
साधारण सभा की बैठक 17 अक्टूबर को

डूंगरपुर, 9 अक्टूबर/जिला परिषद् डूंगरपुर की साधारण सभा की बैठक 17 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग भार्गव ने बताया कि बैठक का आयोजन जिला प्रमुख भगवतीलाल रोत की अध्यक्षता में प्रातः 11.30 बजे जिला परिषद ईडीपी सभागार में किया जाएगा।  
उन्होंने बताया कि इसके लिए समस्त संबंधित अधिकारियों को अपने विभागीय प्रगति एवं अनुपालना रिपोर्ट आदि संबंधित सूचना 10 अक्टूबर तक जिला परिषद्(पंचायत प्रकोष्ठ) कार्यालय में मय हार्ड कॉपी एवं साफ्ट कॉपी भिजवाना सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए है। साथ ही बैठक में मय सूचना के उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है। 

----------------
राजस्व अधिकारी एवं अवैध खनन संबंधी बैठक 28 अक्टूबर को

डूंगरपुर, 9 अक्टूबर/राजस्व अधिकारियों की समीक्षा एवं अवैध खनन संबंधित बैठक 28 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे  आयोजित की जाएगी।
बैठक में समस्त संबंधित अधिकारियों को अपेक्षित सूचना निर्धारित प्रपत्रों में भरकर दो प्रतियों में 20 अक्टूबर तक आवश्यक रुप से राजस्व शाखा में प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। 

--------------
जल ग्रहण योजनाओं की समीक्षा बैठक 16 अक्टूबर को

डूंगरपुर, 9 अक्टूबर/जल ग्रहण योजनाओं की प्रगति एवं कन्वरजेन्स की समीक्षा बैठक 16 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। 
अधीक्षण अभियंता सी.एल.सालवी ने बताया कि बैठक का आयोजन जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में ईडीपी सभागार में अपराह्न 4 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में जिला स्तरीय जलग्रहण समिति के सदस्यों के साथ आईडब्ल्यूएमपी योजनान्तर्गत जिले में स्वीकृत परियोजना डूंगरपुर प्रथम से बारह तक के पीआईए अधिशाषी अभियंता एवं सहायक अभियंता (जलग्रहण) तथा समस्त जल ग्रहण विकास दल के सदस्य भाग लेगें। 

--------------
पंचायत समिति साधारण सभा की बैठक 15 अक्टूबर को

डूंगरपुर, 9 अक्टूबर/पंचायत समिति डूंगरपुर की साधारण सभा की बैठक 15 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। 
विकास अधिकारी डूंगरपुर ने बताया कि बैठक का आयोजन प्रधान मंजूला देवी रोत की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे पंचायत समिति डूंगरपुर के सभागार में किया जाएगा। 

-----------------
सोम कमला जल वितरण कमेटी की बैठक 15 अक्टूबर को

डूंगरपुर, 9 अक्टूबर/सोम कमला आम्बा परियोजना की नहरों द्वारा जल वितरण व्यवस्था के लिए जल वितरण कमेटी की बैठक 15 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। 
सोम कमला आम्बा नहर खंड के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि वर्ष 2014-15 रबी की फसल के लिए जल वितरण व्यवस्था के संबंध में नियमानुसार जल वितरण कमेटी के सदस्यों की आम बैठक का आयोजन नियत तिथि को सोम कमला आंबा नहर उपखण्ड कार्यालय परिसर आसपुर में किया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि बैठक का आयोजन दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा। उन्होंने समस्त संबंधित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, प्रशासक, सरपंच एवं कृषकों से निर्धारित तिथि एवं नियत समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। 

----------------
जेंडर संवेदनशीलता पर कार्यशाला संपन्न

डूंगरपुर, 9 अक्टूबर/महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में जेंडर संवेदनशीलता एवं जेंडर बजट स्टेटमेंट पर गुरुवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सांख्यिकी भवन में आयोजित इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला कोषाधिकारी ब्रह्मप्रकाश शर्मा ने जेंडर की अवधारणा, जंेडर अंधता व जेंडर तटस्थता की जानकारी दी। सहायक निदेशक (सांख्यिकी) पुनीत शर्मा ने जेंडर बजटींग की आवश्यकता व जेंडर समंकों पर तथा सूचना विज्ञान अधिकारी बीएल पितलिया ने जेंडर बजट के चरण और अवधारणा को स्पष्ट किया। आरंभ में कार्यक्रम अधिकारी संजय जोशी ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कार्यशाला आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में लेखाधिकारियों व सांख्यिकी अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
----------------

फोटो केप्शन: डूंगरपुर/जेंडर संवेदनशीलता पर आधारित कार्यशाला को संबोधित करते कोषाधिकारी ब्रह्मप्रकाश शर्मा

------------
शर्मा/शर्मा/शर्मा

Thursday, October 2, 2014

02-10-2014 समाचार

गांधी जयंती पर डूंगरपुर जिले ने भरी हुंकारजिले में ‘रूपारू डूंगरपुर’ अभियान का हुआ भव्य आगाजकलक्टर ने की घोषणा, वर्ष 2016 तक पूरा डूंगरपुर बनेगा स्वच्छ


डूंगरपुर, 2 अक्टूबर/देशभर में चल रहे ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत आदिवासी बहुल दक्षिणांचल डूंगरपुर जिले ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को एक नवीन पायदान चढ़ने की हुंकार भरी जब जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने अभियान को पूरी तरह सफल बनाने के लिए ‘रूपारू डूंगरपुर’ अभियान का आगाज करते हुए जिले को वर्ष 2016 तक पूर्णतया स्वच्छ बनाने की घोषणा की। 
जिला कलक्टर सिंह ने गुरुवार को शहर के लक्ष्मण मैदान स्थित डॉ. श्यामाप्रसार मुखर्जी सभागार में आयोजित एक समारोह में इस आशय की घोषणा करते हुए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को सफल बनाने की दिशा में जिले की पहल को उद्घाटित किया। 

2016 तक बापू का सपना होगा साकार: 

इस मौके पर कलक्टर सिंह ने कहा कि गांधी जयंती पर जिलेभर में हुआ सफाई का कार्य अंत नहीं अपितु शुरूआत है और इस शुरूआत को अंजाम तक पहुंचाने में समूचे डूंगरपुरवासियों, मीडियाकर्मियों और अधिकारियों-कर्मचारियों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने जिलेवासियों व अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समन्वित सहयोग से जिले भर को अगले दो वर्षों में वर्ष 2016 तक संपूर्ण स्वच्छ बनाने का लक्ष्य हासिल करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना साकार किया जाएगा।  

चार ब्लॉकों से होगी शुरूआत:  

जिला कलक्टर सिंह ने बताया कि जिले में पूर्व में बिछीवाड़ा ब्लॉक में निर्मल भारत अभियान संचालित था और अब 2 अक्टूबर से जिले के आसपुर, डूंगरपुर तथा सागवाड़ा ब्लॉक में इस अभियान को पूरी गति से संचालित करते हुए लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिन्हित ग्राम पंचायतों के कलस्टर बनाते हुए अभियान के निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने इस कार्य में जिले के गैर सरकारी संगठनों व यूनिसेफ का भी सहयोग लेने की बात कही। 
समारोह में स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस दौरान मौजूद संभागियों को स्वच्छ भारत अभियान से संबंधित फिल्म भी दिखाई गई व स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई।

इन्होंने भी विचार व्यक्त किए: 

समारोह में जिले के प्रभारी अधिकारी एवं पर्यटन निदेशक विक्रम सिंह ने भी विचार व्यक्त किए और कहा कि गंदगी को दूर करते हुए स्वस्थ जीवन का वरदान प्राप्त किया जा सकता है। उन्हेांने पर्यटन स्थलों पर भी गंदगी के कारण पर्यटन पर होने वाले नकारात्मक प्रभाव को बताया और आमजनों को पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की। इस दौरान जिला प्रमुख भगवतीलाल रोत ने भी जिले में स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने की अपील की। समारोह में अतिरिक्त कलक्टर अशोक कुमार, एसडीओ सिद्धार्थ सिहाग, जिला परिषद सीईओ अनुराग भार्गव और अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। समारोह को संचालन वैभव पाठक ने किया जबकि आभार प्रदर्शन स्वच्छता अभियान के रजनीश पण्ड्या ने किया।

रैली और प्रदर्शनी ने जगाई जागरूकता: 

‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय पर विशाल स्वच्छता रैली और स्वच्छता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्वच्छता रैली का शुभारम्भ प्रभारी अधिकारी व पर्यटन निदेशक विक्रम सिंह, जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह व जिला प्रमुख भगवतीलाल रोत ने कलेक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर किया। रैली में ब्लॉक डूंगरपुर की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ए.एन.एम. आशा सहयोगिनी एवं साक्षरता प्रेरकों ने हिस्सा लिया। रैली जिला कलेक्ट्रेट से प्रारम्भ होकर तहसील चौराहा, पुराना हॉस्पीटल चौराहा, पुनः तहसील चौराहा तथा लक्ष्मण मैदान में जाकर समाप्त हुई। यहां पर स्वच्छता का संदेश देने वाली स्वच्छता प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसमें स्वच्छ भारत अभियान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए संदेश देने वाले चित्रों और संदेशों को प्रदर्शित किया गया था।   
 -------------



फोटो केप्शन: 2-10-ए जेपीजी: डूूंगरपुर/रूपारू डूंगरपुर तथा 2016 तक संपूर्ण स्वच्छ डूंगरपुर अभियान की घोषणा करते जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह। 
2-10-बी जेपीजी: डूूंगरपुर/संपूर्ण स्वच्छ डूंगरपुर के लक्ष्य को हासिल करने के लिए शपथ दिलाते जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह। 
2-10-सी जेपीजी: डूूंगरपुर/गुरुवार को स्वच्छता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते प्रभारी अधिकारी व पर्यटन निदेशक विक्रम सिंह, जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह व जिला प्रमुख रोत। 

----------

‘स्वच्छ भारत अभियान’गांधी जयंती पर गूंजा स्वच्छता का सैंदेशअफसरों व जनप्रतिनिधियों ने की सार्वजनिक स्थलों की सफाईफोटो संलग्न 

डूंगरपुर, 2 अक्टूबर/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशाओं के अनुरूप स्वच्छ भारत की परिकल्पना के लक्ष्य को अर्जित करने एवं इसके लिए जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर गुरुवार को जिलेभर में स्वच्छता का संदेश प्रमुखता से प्रतिध्वनित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सार्वजनिक स्थानों की सफाई करते हुए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को सफल बनाने का आह्वान किया। 

कलेक्ट्रेट से शुरू हुआ सफाई का सिलसिला: 

स्वच्छ भारत बनाने की मुहिम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को सफाई कार्य का श्रीगणेश जिला कलेक्ट्रेट से ही किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के पार्श्व में जैसे ही जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह और एसपी गगनदीप सिंघला ने हाथ में झाडू लेकर सफाई करना शुरू किया तो अन्य अधिकारी भी उनके साथ-साथ जुड़ गए। इस दौरान जिला प्रमुख भगवतीलाल रोत, अतिरिक्त कलक्टर अशोक कुमार, उपखण्ड अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग, टीएडी परियोजना अधिकारी बीएल वर्मा, कोषाधिकारी ब्रह्मप्रकाश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हरिप्रकाश डेण्डोर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अशोक शर्मा, सूचना विज्ञान अधिकारी डॉ. बीएल पितलिया, नगरपरिषद आयुक्त मोहम्मद नसीम,आईटी उपनिदेशक सुनील डामोर, तहसीलदार डायालाल पाटीदार, रमेश शर्मा सहित परिसर के कर्मचारियो ने झाडू हाथ में लेकर जिला सूचना विज्ञान कार्यालय के सामने, निर्वाचन कार्यालय के सामने और आईटी केन्द्र के सामने सफाई की। 

कलेक्टर ने देखा एक-एक कोना: 

कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई करने के बाद कलक्टर सिंह ने कलेक्ट्रेट का एक-एक कोना देखा और सफाई करने के संबंध में कार्मिकों को निर्देशित किया। उन्हेांने कुछ कमरों में सफाई नहीं पाए जाने पर संबंधित प्रभाग प्रभारी अधिकारियों को तत्काल सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला परिषद के विभिन्न कक्षों, कक्षों के साथ लगे शौचालयों को भी देखा और सफाई करते कार्मिकों को देखकर खुशी जताई। उन्होंने इस दौरान कर्मचारियों को कहा कि सफाई का कार्य सिर्फ एक दिन के लिए सीमित न हो और यह अपनी स्थायी आदत बने ताकि अन्य लोग भी उन्हें देखकर प्रेरित हो। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधीनस्थ कार्मिकों को सफाई के लिए प्रेरित करें। 

अस्पताल, रोडवेज और मोहल्लों की भी सफाई: 

कलेक्ट्रेट के बाद जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह राज्य स्तर से नियुक्त प्रभारी अधिकारी व पर्यटन विभाग के निदेशक विक्रम सिंह, जिला प्रमुख भगवतीलाल रोत व अन्य अधिकारियों के साथ हरिदेव जोशी सामान्य चिकित्सालय पहुंचे और वहां पर सफाई कार्य किया। उन्होंने यहां पर पीएमओ डॉ. मोहम्मद इस्माईल के साथ चिकित्सालय परिसर की सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा की। इसके बाद अतिरिक्त कलक्टर अशोक कुमार, सीईओ अनुराग भार्गव व अन्य अधिकारियों ने रोडवेज परिसर की सफाई की। प्रभारी अधिकारी व पर्यटन निदेशक विक्रम सिंह व कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने इसके बाद अधिकारियों के साथ बासोढ़वाड़ा व चमनपुरा मोहल्ले में सफाई की। 

मोहल्लेवासियों की सुनी समस्याएं: 

चमनपुरा मोहल्ले में सफाई के लिए पहुंचे प्रभारी अधिकारी व पर्यटन निदेशक विक्रम सिंह व कलक्टर इंद्रजीत सिंह को देखकर मोहल्लेवासी भी जमा हो गए और उन्होंने सफाई के संबंध में अपनी समस्याएं बयां की। दोनों ने मोहल्लेवासियों की समस्याओं को तसल्ली से सुना और आह्वान किया कि खुद गंदगी न करें व कचरे को निर्धारित पात्र में डाले ताकि नगरपरिषद कार्मिक भी उन्हें बेहतर सफाई दे सके। इस दौरान दोनों ने पूरे मोहल्ले का पैदल ही मुआयना किया और कई लोगों से सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

दिलाई स्वच्छता की शपथ: 

सफाई कार्यक्रम उपरांत कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मानशंकर निनामा, डूंगरपुर विधायक देवेन्द्र कटारा, प्रभारी अधिकारी व पर्यटन निदेशक विक्रम सिंह व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

सफाई रस्म अदायगी न बनें: सांसद 

गुरुवार को जिले में स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लेने पहुंचे सांसद मानशंकर निनामा में कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों से अनौपचारिक संवाद किया और कहा कि सफाई का कार्य सिर्फ फोटो ख्ंिाचवाने और रस्म अदायगी का न बनें। उन्होंने प्रधानमंत्री की मंशाओं के अनुरूप इस अभियान को सफल बनाने का अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्वान किया और इस अभियान को जनजाति अंचल में सफल बनाने में कर्मचारियों को अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निर्वहन की अपील की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलकर अभियान के तहत बनने वाले शौचालयों के लिए प्रोत्साहन राशि 60 हजार रुपया करने की मांग भी की है। 
-----------












फोटो केप्शन:  2-10-डी जेपीजी: डूूंगरपुर/कलेक्ट्रेट में सफाई करते जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह व एसपी गगनदीप सिंघला।
2-10-ई जेपीजी: डूूंगरपुर/चमनपुरा में सफाई करते कलक्टर व एसपी। 
2-10-एफ जेपीजी: डूूंगरपुर/चमनपुरा में सफाई करते जिला प्रभारी व पर्यटन निदेशक विक्रम सिंह। 
2-10-जी ऐ आई जेपीजी: डूूंगरपुर/कलेक्ट्रेट में सफाई करते जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह व एसपी गगनदीप सिंघला।
2-10-जे जेपीजी: डूूंगरपुर/कलेक्ट्रेट के कक्षों में सफाई का निरीक्षण करते जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह। 
2-10-के जेपीजी: डूूंगरपुर/रोडवेज बस स्टेण्ड पर सफाई करते अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक कुमार व एसडीओ सिद्धार्थ सिहाग। 
2-10-एल व एम जेपीजी: डूूंगरपुर/चमनपुरा में मोहल्लेवासियों से संवाद करते पर्यटन निदेशक विक्रम सिंह व जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह । 
2-10-एन जेपीजी: डूूंगरपुर/कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों को शपथ दिलात  जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह। 
2-10-ओ जेपीजी: डूूंगरपुर/कलेक्ट्रेट में अधिकारियों को संबोधित करते सांसद मानशंकर निनामा।

--------------
जिलेभर के कार्यालयों में हुई सफाई 

डूंगरपुर, 2 अक्टूबर/स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले के समस्त सरकारी कार्यालयों में सफाई कार्य संपादित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंघला व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणपति महावर के निर्देशन में व्यापक सफाई हुई और अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इधर, जिला परिषद में सीईओ अनुराग भार्गव ने अधिकारियों व कर्मचारियों से सफाई करवाई। इस दौरान नेहरू युवा केन्द्र परिसर में युवाओं ने सफाई कर शपथ ली। इसके अलावा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में भी अभियान के तहत सफाई हुई व कार्मिकों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। 
------------
गांधी जयंती धूमधाम से मनाई 
कलेक्ट्रेट में हुई और सर्वधर्म प्रार्थना सभा 

डूंगरपुर, 2 अक्टूबर/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती गुरुवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा रामधुन व सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित हुई। 
बापू की प्रतिमा का माल्यार्पण:
गांधी जयंती के मौके पर आज सुबह जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह, एसपी डॉ. गगनदीप सिंघला, डूंगरपुर विधायक देवेन्द्र कटारा, चौरासी विधायक सुशील कटारा, नगरपरिषद सभापति श्रीमती सुशीला भील, शिक्षाविद् हीरालाल भील, अतिरिक्त कलक्टर अशोक कुमार, जिला परिषद सीईओ अनुराग भार्गव सहित मौजूद समस्त विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कोषाधिकारी ब्रह्मप्रकाश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हरिप्रकाश डेण्डोर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अशोक शर्मा, सूचना विज्ञान अधिकारी डॉ. बीएल पितलिया, नगरपरिषद आयुक्त मोहम्मद नसीम अहमद, महात्मा गांधी नरेगा अधिशासी अभियंता अरूण आमेटा, समाजसेवी सुरेश जैन सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को याद किया। 
रामधुन, सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी हुआ आयोजन: 
गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा के सम्मुख सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। इसमें निकुुंज भट्ट ने वैदिक प्रार्थना, फादर विलयम डिसूजा ने ईसाई प्रार्थना तथा रफीक अहमद कंधारी ने मुस्लिम प्रार्थना प्रस्तुत की। इस दौरान देवेन्द्र बालिका उमावि की संगीत प्राध्यापिका ऋतु पण्ड्या के निर्देशन में बालिकाओं ने रामधुन और गांधीजी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए......’ का गायन किया। इसी प्रकार कुछ निःशक्त बच्चों ने गांधीजी पर आधारित गीत भी प्रस्तुत कर समां बांधा। समारोह का संचालन प्रेमांशुराम मेहता ने किया जबकि आभार प्रदर्शन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अशोक शर्मा ने व्यक्त किया।   
-------------






फोटो संलग्न:2-10-1 से 5 जेपीजी: डूंगरपुर/कलेक्ट्रेट में स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते क्रमशः जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह, एसपी गगनदीप सिंघला, डूंगरपुर विधायक देवेन्द्र कटारा, चौरासी विधायक सुशील कटारा और नगरपरिषद सभापति सुशीला भील। 
2-10-6 जेपीजी: डूंगरपुर/गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा व रामधुन कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।  
--------

‘स्वच्छ भारत अभियान’ 
अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए वार्डवार प्रभारी अधिकारी नियुक्त

डूंगरपुर, 2 अक्टूबर/जिले में ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के सफल क्रियान्वयन के लिए वार्डवार प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर अभियान के पर्यवेक्षण के निर्देश दिए गए गए है। 
जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव द्वारा विडियो कांन्फ्रेन्स में दिए गए निर्देशों की अनुपालना में राष्ट्रीय स्वच्छता जागरुकता सप्ताह एवं अभियान की समाप्ति तक की अवधि में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के तहत डूंगरपुर एवं सागवाड़ा शहरी क्षेत्रों में आवंटित वार्डांे की स्वच्छता के प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए इन प्रभारी अधिकारियों की नियुक्त की गई है। 
उन्होंने बताया कि नगरपरिषद् वार्ड संख्या 1 से 5 में नगरपरिषद डूंगरपुर के आयुक्त मोहम्मद नसीम को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 6 से 10 में अधीक्षण अभियंता एम.बी.पालीवाल, 11 से 15 में अधीक्षण अभियंता हरिकेश मीणा, 16 से 20 में अधीक्षण अभियंता एच.सी.पठान, 21 से 25 में सहायक निदेशक अशोक कुमार शर्मा तथा वार्ड संख्या 26 से 30 में संयुक्त निदेशक गौरीशंकर कटारा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
इसी प्रकार नगरपालिका सागवाड़ा में वार्ड संख्या 1 से 5 में अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार, वार्ड संख्या 6 से 10 में अधीक्षण अभियंता हिन्द प्रकाश डामोर, 11 से 15 में अधिशाषी अभियंता वी.के.जैन, 16 से 20 में अधिशाषी अभियंता सुशील कुमार डिण्डोर तथा वार्ड संख्या 21 से 25 में अधिशाषी अभियंता करीलाल रोत को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
उन्होंने बताया कि समस्त नियुक्त प्रभारी अधिकारियों को ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के अभियान अवधि में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत स्वयं के कार्यालयों में एवं शहरी क्षेत्रों में आवंटित वार्डो की स्वच्छता का प्रभावी पर्यवेक्षण कर प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है।  

-------------
‘स्वच्छ भारत अभियान’ 
ग्राम पंचायतवार प्रभारी अधिकारी नियुक्त

डूंगरपुर, 2 अक्टूबर/जिले में चल रहे स्वच्छता अभियाने के प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए ग्राम पंचायतवार प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिए है। 
जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिले में अभियान समाप्ति तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में ”स्वच्छ भारत अभियान” के सुचारु संचालन के प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए कुल 24 प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है। 
उन्होंने बताया कि समस्त नियुक्त प्रभारी अधिकारियों को ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के अभियान अवधि में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत आवंटित ग्राम पंचायतों की स्वच्छता का प्रभावी पर्यवेक्षण कर प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है।  

Wednesday, October 1, 2014

01-10-2014 समाचार

 ‘स्वच्छ भारत अभियान’
डूंगरपुर करेगा सरकार का सपना साकार
गांधी जयंती पर गांव-गांव गूंजेगा स्वच्छता का संदेश 

डूंगरपुर, 1 अक्टूबर/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशाओं के अनुरूप स्वच्छ भारत की परिकल्पना के लक्ष्य को अर्जित करने एवं इसके लिए जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर दो अक्टूबर गुरुवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया जाएगा। स्वच्छता के संदेश को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। 

रैली और प्रदर्शनी से होगी जनजागरूकता: 

जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय पर विशाल स्वच्छता रैली और स्वच्छता प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला स्तर पर एवं पंचायत समिति मुख्यालय पर पृथक्-पृथक् किया जायेगा। जिला स्तर पर स्वच्छता रैली का शुभारम्भ सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट से किया जायेगा। रैली में ब्लॉक डूंगरपुर की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ए.एन.एम. आशा सहयोगिनी एवं साक्षरता प्रेरक भाग लेंगे। रैली जिला कलेक्ट्रेट से प्रारम्भ होकर तहसील चौराहा, पुराना हॉस्पीटल चौराहा, पुनः तहसील चौराहा तथा लक्ष्मण मैदान में जाकर समाप्त होगी। लक्ष्मण मैदान में ही स्वच्छता का संदेश देने वाली विशाल स्वच्छता प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी में स्वच्छ भारत अभियान के लक्ष्य को हासिल करेन के लिए संदेश देने वाले चित्रों और संदेशों को प्रदर्शित किया जाएगा। 
इसी प्रकार ब्लॉक स्तर पर रैली का शुभारम्भ 2 अक्टूबर को ही उपखण्ड कार्यालय से उपखण्ड अधिकारी द्वारा सुबह 11 बजे किया जायेगा तथा मार्ग का निर्धारण उपखण्ड अधिकारी संबंधित विकास अधिकारी के साथ परामर्श कर तय करेंगे। ब्लॉक स्तरीय रैली में भी ब्लॉक मुख्यालय की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ए.एन.एम. आशा सहयोगिनी तथा साक्षरता प्रेरक भाग लेंगे । पंचायत समिति कार्यालय के स्वच्छता प्रेरक भी ब्लॉक स्तरीय रैली में भाग लेगे। 

होगी सर्वत्र सफाई, दिलाएंग स्वच्छता की शपथ: 

कलक्टर सिंह ने बताया कि अभियान के तहत जिले के समस्त राजकीय विद्यालय व सरकारी कार्यालयों को खुला रखने, सफाई करवाने व स्वच्छता शपथ दिलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय विद्यालय एवं सरकारी कार्यालय सुबह महात्मा गांधी जयंती कार्यक्रम से लेकर अपराह्न 1.35 बजे तक खुले रखे जाएंगे और समस्त राजकीय भवनों की संपूर्ण सफाई स्वयं अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण करेंगे। इसके साथ ही जिले के समस्त विद्यार्थियों और कार्मिकों को दोपहर 1.30 बजे स्वच्छता पर निर्धारित शपथ भी दिलाई जाएगी।  

यह शपथ दिलाई जाएगी: 

विद्यार्थियों, अधिकारियों व कार्मिकों को दिलाई जाने वाली शपथ निम्नानुसार है: 
’’ महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोडकर माँ भारती को आजाद कराया। अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें।
मैं शपथ लेता हूं कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा। हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा। मैं न गंदगी करूंगा न किसी और को करने दूंगा। सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मुहल्ले से, मेरे गांव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरूआत करूंगा। 
मैं यह मानता हंू कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नही करते और नहीं होने देते हैं। इस विचार के साथ मैं गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा। मैं आज जो शपथ ले रहा हंू, वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाऊंगा। वे भी मेरी तरह स्वच्छता के लिए 100 घंटे दें, इसके लिए प्रयास करूंगा। मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरह बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।’’

------------
गांधी जयंती आज, होंगे विविध आयोजन
कलेक्ट्रेट में होगी रामधुन व प्रार्थना सभा

डूंगरपुर, 1 अक्टूबर/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती गुरुवार को समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा तथा रामधुन व प्रार्थना सभा आयोजित होगी। 
जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गांधी जयंती के मौके पर नगर परिषद्, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा शिक्षा विभाग के तत्वावधान में  रामधुन व गांधीजी के प्रियभजनों का गायन किया जाएगा। इससे पूर्व सुबह 8 बजे समस्त अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को सुबह कलेक्टेªट परिसर में उपस्थित होने के लिए भी निर्देशित किया गया है। 

-------------
आज से शुरु होगा समाज कल्याण सप्ताह 

डूंगरपुर, 1 अक्टूबर/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 1 से 7 अक्टूबर “समाज कल्याण सप्ताह” के तहत विविध आयोजन किये जाएंगे। 
जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, निःशक्त तथा महिलाओं व बच्चों के कल्याण के लिए जनमानस तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस सप्ताह के तहत 2 अक्टूबर को अनुसूचित जातियों के कल्याण दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस दौरान प्रभात फेरी, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सर्वधर्म प्रार्थना तथा अनुसूचित जाति बस्तियों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। 
सप्ताह के तहत 3 अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस पर कैदियों की समस्याओं पर विचार गोष्ठी का आयोजन, 4 को बाल दिवस पर निःशक्त खेलकूद प्रतियोगिता व कमजोर वर्ग की बस्तियों में बच्चों के टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच, 5 अक्टूबर को महिला कल्याण दिवस पर महिलाओं की समस्याओं पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 6 अक्टूबर को जनचेतना दिवस पर सामाजिक कुरुतियों व नशामुक्ति पर विचार गोष्ठी तथा 7 अक्टूबर को निःशक्त कल्याण दिवस के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रम की समीक्षा एवं समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।  

--------------
 पद्मेश गांधी का हुआ राज्य स्तर पर सम्मान
रक्तदान में सहयोग के लिए चिकित्सा मंत्री के हाथों हुए सम्मानित

डूंगरपुर, 1 अक्टूबर/रक्तदाताओं को प्रोत्साहित कर रक्तसंग्रहण में श्रेष्ठ कार्य करने वाले चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत जिला रक्तदान कार्यक्रम संयोजक पद्मेश गांधी को राज्य स्तरीय रक्तदान दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। गांधी को जिले में रक्त संग्रहण में श्रेष्ठ कार्य के लिए बुधवार को जयपुर में ओटीएस के भगवतंिसंह मेहता सभागार में प्रदेश के चिकित्सा मंत्री श्री राजेन्द्रसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए समारोह में सम्मानित किया गया। सम्मान के तहत चिकित्सा मंत्री श्री राठौड़ ने गांधी को स्मृति चिह्न व प्रशंसा पत्र प्रदान किया। समारोह की अध्यक्षता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव दीपक उप्रेती ने की जबकि बतौर विशिष्ट अतिथि निदेशक एसएस चौहान मंचासीन थे। 

-----------



फोटो केप्शन: डूंगरपुर/राज्य स्तरीय रक्तदान दिवस समारोह में पद्मेश गांधी को सम्मानित करते प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्रसिंह राठौड़। अतिथियों के साथ सम्मानित हुए गांधी।

-------------

डूंगरपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में अध्यापन शुरू
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर हुई त्वरित कार्यवाही 

डूंगरपुर, 1 अक्टूबर/‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के आकस्मिक निरीक्षण दौरान नवनिर्मित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में अध्यापन के निर्देशों पर त्व्रित कार्यवाही करते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने 22 सितंबर से विधिवत नवीन परिसर में कक्षाओं का संचालन प्रारंभ कर दिया है। 
जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री महोदया के प्राप्त निर्देशों के अनुसरण में विश्वविद्यालय प्रशासन को नवीन भवन में कक्षाएं तत्काल प्रभाव से प्रारंभ करने को पाबंद किया गया था और आवश्यक साजो-सामान, फर्नीचर इत्यादि जुटाने के बाद 22 सितंबर से कार्यवाहक प्राचार्य भगवान प्रकाश चौहान के निर्देशन में प्रथम वर्ष के मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग व कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग में कक्षाओं का संचालन प्रारंभ किया गया है। कक्षाओं में अध्यापन के साथ ही फिलहाल प्रवेश व काउंसलिंग प्रक्रिया भी जारी है जिससे भविष्य में अन्य विद्यार्थियों को भी इन कक्षाओं का लाभ मिल सकेगा।  

-----------
गांधी जयंती पर विद्यालयों को खुला रखने के निर्देश

डूंगरपुर, 1 अक्टूबर/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर दो अक्टूबर को जिले में प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों को खुला रखने व सफाई करवाने के निर्देश दिए गए हैं। 
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक एवं प्रारंभिक) ने अपने अधीनस्थ समस्त विद्यालयों के संस्थाप्रधानों को निर्देशित किया है कि सुबह महात्मा गांधी जयंती कार्यक्रम से लेकर अपराह्न 1.35 बजे तक विद्यालय खुले रखे तथा सभी अध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी विद्यालय भवन व कक्षो की सफाई करें। जिस कक्षा कक्ष की सफाई अच्छी हो उसे सम्मानित किया जावे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्त विद्यार्थियों और कार्मिकों को दोपहर 1.30 बजे स्वच्छता पर निर्धारित शपथ भी दिलाई जावे।  

 -------------
कोटा खुला विश्वविद्यालय के प्रवेश शिविर के प्रति उत्साह
आज भी जारी रहेगा हाथों-हाथ प्रवेश का सिलसिला

डूंगरपुर, 1 अक्टूबर/वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के सभी पाठ्यक्रमों हाथों-हाथ प्रवेश देने के लिए आयोजित दो दिवसीय शिविर बुधवार से प्रारंभ हुआ। पहले दिन शिविर के प्रति विद्यार्थियों का व्यापक उत्साह देखा गया और विद्यार्थियों ने हाथों-हाथ प्रवेश आवेदन प्राप्त किए।  
विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रश्मि बोहरा ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए श्री एसबीपी राजकीय महाविद्यालय में सुबह 10 से 5 बजे तक आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गई एवं हाथों-हाथ प्रवेश भी दिया जायेगा। गुरुवार को भी शिविर लगातार जारी रहेगा और इसके लिए विद्यार्थियों को अपने साथ दो फोटो, पाठ्यक्रम शुल्क एवं निर्धारित योग्यता के लिए अंकतालिका की छाया प्रति लानी होगी। 
  पहले दिन विश्वविद्यालय के सहायक पंजीयक सुरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में विश्वविद्यालयी कार्मिकों ने शिविर स्थल पर पहुंचने वाले विद्यार्थियों को आवेदन पत्र प्रदान करते हुए दूरस्थ माध्यम से शिक्षा का अवसर प्रदान किया। शिविर के प्रति विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक था और जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से कई विद्यार्थियों ने यहां पहुंच कर शिविर का लाभ उठाया। 

------------
इंस्पायर अवार्ड राष्ट्रीय प्रदर्शनी में डूंगरपुर के छह मेधावी छात्र लेंगे हिस्सा 
प्रदेश के कुल 80 विद्यार्थी लेगें भाग

डूंगरपुर, 1 अक्टूबर/नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित दो दिवसीय ‘इंस्पायर अवार्ड राष्ट्रीय प्रदर्शनी में डूंगरपुर के छह मेधावी स्कूली छात्रों सहित प्रदेश के 80 छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगें। 
राष्ट्रीर स्तर के इस प्रदर्शन में विद्यार्थी अपने प्रोजेक्टों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दर्शकों को दिखायेगें।
उदयपुर मंडल के शिक्षा उपनिदेशक ने बताया कि प्रदर्शनी में डूंगरपुर के हिमांक कोठारी होम लेजर पर, ईशान पंचाल प्राकृतिक ऊर्जा पर, सतीश गमेती पर्यावरण संरक्षण, प्रणय महावार घरेलू वातानुकूलित, धीरत पण्डया रेलवे क्रांसिग सुरक्षा एवं हिनल जोशी सड़क सुरक्षा प्रणाली पर प्रोजेक्टों के माध्यम से प्रदर्शन करेगें।
इस प्रदर्शनी में पूरे राजस्थान के 60 छात्र एवं 20 छात्राएं भाग ले रही है।

-------------
...अब जीपीएफ व एसआई में ऑनलाईन आवेदन भेजने होंगे

डूंगरपुर, 1 अक्टूबर/राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग पूर्णतः ऑनलाईन हो गया है और अब समस्त प्रकार के ऋण आवेदन और अन्य क्लेम इत्यादि ऑनलाईन भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं। 
विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अक्टूबर माह से कर्मचारियों के बीमा लोन एवं क्लेम, जीपीएफ अस्थाई लोन, स्थाई आहरण एवं क्लेम के प्रार्थना पत्र अब ऑनलाईन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाईन प्रार्थनापत्र भेजने के बाद ही मूल प्रार्थनापत्र मय पासबुक के विभाग कार्यालय को भेजनी होगी। उन्होंने बताया कि बीमा लोन दो वर्ष बाद ब्याज की पूर्ण कटौती होने के बाद ही ऑनलाईन कार्यालय को भेजा जा सकेगा। 

-----------
मुख्यमंत्री कोष से आर्थिक सहायता स्वीकृत

डूंगरपुर, 1 अक्टूबर/मुख्यमंत्री सहायता कोष से सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। 
जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि साबला तहसील के हरवर निवासी नाथूलाल पिता दलजी कलाल को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर दस हजार रुपयों की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री कोष से स्वीकृत की गई है। 
------------
शर्मा/शर्मा/शर्मा

-----------
‘स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय’ अभियान संचालन के निर्देश जारी

डूंगरपुर, 1 अक्टूबर/जिले के समस्त विद्यालयों में ‘स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय’ अभियान के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है। 
जिला शिक्षा अधिकारी(माध्यमिक) हरिप्रकाश डेंडोर ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग जयपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुरुप जिले के विद्यालयों में इस अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान किए गए है। 
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान विद्यालयों में प्रार्थना सभा में स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं, विशेषकर स्वच्छता से संबंधित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों के बारे में विद्यार्थियों द्वारा उद्बोधन दिए जाने के निर्देश प्रदान किए गए है। साथ ही कक्षा-कक्षों, प्रयोगशालाओं, वाचनालयों एवं पुस्तकालयों की सफाई, विद्यालयों में स्थित महापुरुषों आदि की मुर्तियों की सफाई, शौचालयों, पीने के पानी की टंकियों एवं इनसे संबंधित क्षेत्र, रसोईघर, भण्डार कक्ष, खेल के मैदानों, विद्यालय में स्थित उद्यान व बगीचों की सफाई करने संबंधित निर्देश दिए गए है। 
इसके अलावा विद्यालय भवनों की वार्षिक मरम्मत एवं रंगरोगन आदि के लिए भी निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही स्वच्छता संबंधित निबंध, चित्रकला, वाद विवाद एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन करने तथा स्वच्छता अभियान की देखरेख के लिए विद्यार्थी समूह एवं मण्डलों का गठन करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। 
उन्होंने बताया कि यह भी निर्णय लिया गया है कि 31 अक्टूबर 2014 के बाद भी 15 अगस्त 2015 तक इस अभियान स्वच्छता से संबंधित विभिन्न प्रकार की फिल्मों के प्रसारण, नाटक, वाद विवाद, चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताओं के आयोजन द्वारा अभियान को जारी रखने के निर्देश दिए गए है। 
उन्होंने समस्त विद्यालयों के संस्था प्रधानों को इस अभियान की गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित करते हुए निर्धारित प्रारुप में सूचना प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया है। 

------------
विधिक सेवा दिवस 
जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 9 अक्टूबर को

डूंगरपुर, 1 अक्टूबर/विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 9 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। 
कार्यक्रम संयोजक धनप्रकाश यादव ने बताया कि स्थानीय राजकीय महारावल उच्च माध्यमिक विद्यालय में 9 अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।  
उन्होंने बताया कि इसके तहत वाद-विवाद, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसके सफल संचालन के लिए क्रमशः दीपक दीक्षित, दिलीप जोशी एवं गगन चौबीसा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता का पंजीयन 9 अक्टूबर को किया जाएगा। समय प्रातः 10 से 11 बजे रहेगा।

------------
निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

डूंगरपुर, 1 अक्टूबर/स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टाउन के संयोजन में “निर्मल भारत” विषयक निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 
प्रधानाचार्या गिरिजा वैष्णव ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों  के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में जिज्ञार्थ जोशी मार्डन स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि डिम्पल यादव टाउन विद्यालय एवं मोनिका चौहान टाउन विद्यालय क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। 
इसी प्रकार पोस्टर प्रतियोगिता में पार्थ दीक्षित रमाकुंवर विद्यालय ने प्रथम, मेघा सेन टाउन विद्यालय ने द्वितीय एवं दीक्षा उपाध्याय टाउन विद्यालय ने तृतीय स्थान अर्जित किया। 
उन्होंने बताया कि निबंध प्रतियोगिता देवेन्द्र विद्यालय प्रधानाचार्या अर्चना भट्ट के सानिध्य में संपादित हुई जिसमें निर्णायक हेमन्द्र कुमार जोशी, भगवती चौबीसा एवं दीपिका जोशी रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक हेमेन्द्र कुमार जोशी, पायल शर्मा एवं रेणुका शर्मा रहे। 

--------------------
‘स्वच्छ विद्यालय अभियान’ की रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश

डूंगरपुर, 1 अक्टूबर/ब्लॉक डूंगरपुर के विद्यालयों में मनाए जाने वाले ‘स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय’ अभियान की रिपोर्ट निर्धारित प्रारुप में भिजवाने के निर्देश प्रदान किए है। 
नोडल अधिकारी धनप्रकाश यादव ने बताया कि ब्लॉक डूंगरपुर के विद्यालयों में संचालित ”स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय“ अभियान की समेकित सूचना उपनोडल द्वारा तैयार कर नोडल महारावल को प्रस्तुत करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है। साथ ही विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हुए परिणाम की सूची भी प्रेषित करने के लिए निर्देश प्रदान किए गए है। 
-------------
चौबीसा/चौबीसा/चौबीसा