Saturday, August 23, 2014

23-08-2014 समाचार


 ऊर्जा मंत्री खींवसर ने ली विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक
जनजाति अंचल के लिए सौर ऊर्जा ही बेहतर विकल्प: ऊर्जा मंत्री
फोटो संलग्न

डूंगरपुर, 23 अगस्त/सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई के लिए पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर ने शनिवार देर शाम जिले के ऊर्जा विभाग के समस्त अभियंताओं और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली और विस्तृत विचार विमर्श करते हुए कहा कि जनजाति अचंल के लिए सौर ऊर्जा ही बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में जर्मनी ऐसा देश है जहां सर्वाधिक तादाद में सौलर पैनल स्थापित है और भारत में भी अगले पांच वर्षों में इस विकल्प को प्रमुखता से अपनाया जाएगा इसमें किसी प्रकार का संदेह नहीं है। 
जिला परिषद ईडीपी सभागार में आयोजित इस बैठक में ऊर्जा मंत्री खींवसर ने जिले की भौगोलिक स्थितियों को देखते हुए सौलर ऊर्जा के माध्यम से बिजलीविहीन घरों को रोशन करने के सुझाव पर विभागीय अभियंताओं व जनप्रतिनिधियों की राय ली और कहा कि जनजाति अंचल के हर घर तक रोशनी पहुंचाने के लिए 300 वॉट तक के सौलर पैनल, बैटरी व एलईडी बल्ब उपलब्ध कराने पर विचार किया जा सकता है। जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने भी इस विचार को इस अंचल के लिए हितकारी बताया और कहा कि जिले में भी सौलर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ी है और लोग अब समझने लगे है कि ऊर्जा का सस्ता और इस अंचल के लिए उचित माध्यम यही है। उन्होंने जिले में सेवा संस्था के माध्यम से सौलर बेटरियों के प्रयोग की स्थितियों के बारे में भी जानकारी दी।   

खराब मीटरों को बदलें: 

ऊर्जा मंत्री खींवसर ने जिले में बड़ी तादाद में खराब मीटरों की स्थितियों पर चिंता जताई और ब्लॉकवार जानकारी लेते हुए खराब मीटरों को बदलने के लिए समय सीमा निर्धारित करते हुए 30 सितंबर तक का समय दिया। उन्होंने कृषि क्षेत्र के खराब मीटरों को भी बदलने के लिए तत्परता दिखाने के लिए अभियंताओं को पाबंद किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य अभियंता आरपी सुखवाल को निर्देश दिए कि वे तत्काल प्रभाव से मीटरों को उपलब्ध करावें ताकि उपभोक्ताओं के मीटर समय पर बदलें जा सके। उन्होंने ढीले तारों को 30 सितंबर तक दुरस्त करने के भी निर्देश दिए। 

....तो 24 घंटे में ही बदल क्यों नहीं देते ? 

ऊर्जा मंत्री खींवसर ने जिले में ट्रासफार्मर के जलने की कम समस्या होने की जानकारी प्राप्त होने पर कहा कि जिले में यदि इस प्रकार की स्थितियां है तो इसे बदलने के लिए विभाग द्वारा निर्धारित अधिकतम समय सीमा 72 घण्टों के स्थान पर 24 घंटों में ही ट्रासफार्मर को बदला जावें और उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जावे। अधीक्षण अभियंता एम.बी.पालीवाल ने ऊर्जा मंत्री को इस प्रकार की त्वरित कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया।  

कार्मिकों और आमजन की मृत्यु चिंतनीय:

ऊर्जा मंत्री खींवसर ने जिले में विभिन्न प्रकार की दुर्घटनाओं में बिजली विभागीय कार्मिकों व आमजन की मृत्यु पर चिंता जताई और इस पर संवेदनशील होने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जिले के इन विभिन्न प्रकरणों मंे दुर्घटना के कारणों के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जिला कलक्टर को इन प्रकरणों में जांच करने के निर्देश दिए और मुआवजा दिए जाने की प्रगति के बारे में पूछते हुए अधिकारियों को पाबंद किया कि इस प्रकार की दुर्घटनाओं को सतर्कता से रोका जावे।

सीमलवाड़ा में 132 केवी जीएसएस शीघ्र पूर्ण होगा: 

बैठक दौरान ऊर्जा मंत्री खींवसर ने बताया कि जिले के उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सीमलवाड़ा में स्वीकृत 132 केवी जीएसएस इसी वर्ष पूर्ण होगा। उन्होंने बताया कि बिछीवाड़ा में इसी वर्ष तथा चितरी में अगले वर्ष 132 केवी जीएसएस स्वीकृत कर पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा। 

डूंगरपुर में एक माह में खुलेगा भण्डार गृह:

विभागीय अधिकारियों द्वारा भण्डार गृह नहीं होने के कारण आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी दी तो  ऊर्जा मंत्री खींवसर ने कहा कि एक माह के भीतर डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर सहायक भण्डार नियंत्रक का कार्यालय खोल दिया जाएगा। 

जताई नाराजगी: 

बैठक के आरंभ में ऊर्जा मंत्री खींवसर ने सहायक अभियंताओं और कनिष्ठ अभियंताओं की उपस्थिति ली और सागवाड़ा व आसपुर क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंताओं के देरी से पहुंचने पर अधिशासी अभियंताओं को फटकार लगाई।  

रिपोर्ट देने के निर्देश:

बैठक में जिलेभर में ठेकेदारों के माध्यम से क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों को व्यवस्थित करने के लिए पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई और अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि वे सभी खंभों का भौतिक सत्यापन कराते हुए खंभों को दुरस्त करने की रिपोर्ट तत्काल प्रभाव से प्रस्तुत करें। 

जनप्रतिनिधियों ने भी बताई समस्याएं: 

बैठक में डूंगरपुर विधायक देवेन्द्र कटारा, चौरासी विधायक सुशील कटारा, आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा, समाजसेवी शंकरसिंह सोलंकी, हरिश पाटीदार, नगरपरिषद सभापति सुशीला भील सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि पहुंचे थे जिन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में जानकारी दी और इनके समाधान का आग्रह किया। जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर ऊर्जा मंत्री खींवसर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की संतुष्टि को परम् ध्येय बनाते हुए वे पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहित किया जाएगा वहीं लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही भी होगी। उन्हांेने अभियंताओं को बिजली की छीजत रोकने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्पर रहने के लिए भी आह्वान किया।  बैठक में अभियंताओं ने जिले में स्टाफ की कमी और दुर्घटनाओं के पीछे शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण की स्थितियों के बारे में बताया। जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने अतिक्रमण की स्थितियों में संबंधित भवन मालिक को नोटिस देने और इसकी प्रति नगरपरिषद को देने के निर्देश दिए। 
-----------




महेश/महेश/महेश-कमलेश
फोटो केप्शन: 23-8-1: डूंगरपुर/विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते केबिनेट मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसरर्। 
-----------



23-8-2014 समाचार

जिले की 131 प्रतिभावान बेटियों को आज मिलेगी निःशुल्क स्कूटी 

डूंगरपुर, 23 अगस्त/जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के तत्वावधान में रविवार को जिले की 131 प्रतिभावान बेटियों को निःशुल्क स्कूटी का वितरण किया जाएगा। 
जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के परियोजना अधिकारी बजरंगलाल वर्मा ने बताया कि सत्र 2012-13 में बोर्ड में 65 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली जनजाति छात्राओं एवं 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग की छात्राओं को स्कूटी वितरण दोपहर 2 बजे राजकीय मॉडल पब्लिक रेजिडेंशियल स्कुल सुरपुर में होगा। परियोजना अधिकारी बंजरलाल वर्मा ने बताया कि स्कूटी प्राप्त करने वाली पात्र छात्राओं को बोर्ड परीक्षा का मूल प्रमाण पत्र, परिचय पत्र, संबंधित विद्यालय के पहचानकर्ता शिक्षक या अभिभावक के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिये गए हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 143 छात्राओं को स्कूटी वितरण प्रस्तावित था जिसमें से 12 छात्राओं को सागवाड़ा में प्रदेश की मुख्यमंत्री के हाथों स्कूटी का वितरण हो चुका है, शेष को स्कूटी का वितरण रविवार को किया जाएगा। 

----------
ऊर्जा मंत्री खींवसर की ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में उमड़े परिवादी
तसल्ली से सुनी समस्याएं, प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश
फोटो संलग्न

डूंगरपुर, 23 अगस्त/सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत डूंगरपुर जिले में अंतिम दिन शनिवार को ब्लॉक स्तरीय सुनवाई का दौर चला। जिले में चार स्थानों पर ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई हुई और गांव-गांव जनसुनवाई व निरीक्षण के दौरान परिवेदना देने से वंचित रहे लोगों ने ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में पहुंच कर अपनी परिवेदनाएं सौंपी। 
जिला मुख्यालय पर डूंगरपुर ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन प्रदेश के ऊर्जा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर की अध्यक्षता में लक्ष्मण मैदान में किया गया। जनसुनवाई को देखते हुए न केवल पंचायत समिति क्षेत्र के अपितु जिले के अलग-अलग पंचायत समितियों से भी परिवादी अपनी परिवेदनाएं लेकर पहुंचे और निर्धारित काउंटर्स पर अपनी परिवेदनाएं सौंपी। जनसुनवाई का दौर आज दिनभर चला और इस दौरान सैकड़ों लोगों ने अपनी परिवेदनाएं प्रस्तुत की। 

संवेदनशीलता से होगा समस्याओं का समाधान: खींवसर

जनसुनवाई को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री श्री गजेन्द्रसिंह खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार आपके द्वार के तहत दर्ज हुई शतप्रतिशत समस्याओं पर पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही कर परिवादियों को राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त हुई परिवेदनाओं को राजस्थान संपर्क पोर्टल पर ऑनलाईन दर्ज करवाया जा रहा है और इसका राज्य स्तर से लगातार फॉलोअप किया जाएगा और जब तक परिवादी को राहत नहीं मिल जाती तब तक इसका निस्तारण नहीं माना जाएगा। उन्होंने इस दौरान मौजूद अधिकारियों को राज्य सरकार की मंशाओं से अवगत कराते हुए जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं को गंभीरता से लेने तथा राहत प्रदान करने के भी निर्देश दिए। 

भांति-भांति की आई समस्याएं: 

जनसुनवाई के तहत जिला ट्रक ऑनर्स एसोसियेशन ने एफसीआई गोदाम से मुख्य सड़क तक सड़क निर्माण करवाने, पेंशनर्स समाज ने पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान करवाने, नगरपरिषद के संविदा कार्मिकों ने नियमित करने, प्रतिबंधित शिक्षक संघर्ष समिति ने प्रतिबंधित जिलों में सेवारत शिक्षकों का स्थानांतरण सामान्य जिलों में प्राथमिकता से करवाने, अल्पसंख्यक वर्ग को मिलने वाले लाभों की जानकारी दिलाने सहित अन्य परिवेदनाओं को प्रस्तुत किया तो बड़ी तादाद में व्यक्तिगत राहत प्राप्ति, बीपीएल में सम्मिलित करने, कर्मचारी संगठनों द्वारा कर्मचारी हितों में निर्णय लेने, ग्राम पंचायतों में सड़क निर्माण, बिजली कनेक्शन दिलाने, रोजगार दिलानें की मांग को लेकर परिवेदनाएं प्राप्त हुई। मौके पर केबिनेट मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से इस संबंध में तथ्यात्मक जानकारी ली व इनके समाधान के लिए महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए। 
लक्ष्मण मैदान में आयोजित हुई जनसुनवाई में जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंघला, डूंगरपुर विधायक देवेन्द्र कटारा, प्रमुख समाजसेवी हरिश पाटीदार, नगरपरिषद सभापति श्रीमती सुशीला भील, उपसभापति पूरणमल दावड़ा, प्रधान मंजूला रोत, उपप्रधान वल्लभराम, नोडल अधिकारी व एसडीओ दीपेन्द्रसिंह राठौड़ सहित समस्त विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में परिवादी उपस्थित थे। 

कलक्टर ने कहा सर, यह जरूरी है: 

जनसुनवाई के तहत शहरवासियों के साथ नगरपरिषद सभापति सुशीला भील ने साबेला बाईपास की दुर्दशा बताते हुए इसके दुरस्तीकरण का आग्रह करते हुए ऊर्जा मंत्री खींवसर को परिवेदना सौंपी, इस बारे में उन्होंने पास बैठे कलक्टर इंद्रजीत सिंह से पूछा तो कलक्टर ने कहा ‘सर, यह बहुत जरूरी है। कलक्टर ने बाईपास की स्थिति, दुर्घटनाओं की संभावना और शहर पर इससे होने वाले वाहनभार के बारे में बताया।  पूर्णरूपेण संतुष्ट होने पर केबिनेट मंत्री ने भी परिवेदना को सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री को फॉरवर्ड करते हुए इस पर अर्जेन्ट मार्क कर दर्ज करने के निर्देश दिए।  

हमें तो आप पर विश्वास है: 

जनसुनवाई में शहर के भोईवाड़ा बस्ती की महिलाएं जनसुनवाई स्थल पहुंची और ऊर्जा मंत्री श्री गजेन्द्रसिंह खींवसर से मुखातिब होते हुए बताया कि भोईवाड़ा के 15 मकानों में पिछले 12 वर्षों से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। केबिनेट मंत्री खींवसर ने मौके पर ही अधीक्षण अभियंता हसनुद्दीन पठान को तलब किया और इस प्रकरण की जानकारी देते हुए महिलाओं को आश्वस्त किया कि आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। इस पर आत्मविश्वास भरे चेहरों के साथ महिलाओं ने कहा कि हमें तो आप पर विश्वास है, स्थानीय अधिकारियों की तो हम वर्षों से सुन रहे है। 

पांच निःशक्तजनों को हाथों-हाथ मिली ट्राईसाईकिलें: 

ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में डूंगरपुर पंचायत समिति क्षेत्र के साथ ही दूर-दराज से भी निःशक्तजन पहुंचे और शिविर में अपनी परिवेदनाओं को दर्ज करवाया। विभागीय अधिकारियों ने भी त्व्रित कार्यवाही करते हुए हाथों-हाथ पांच परिवादियों को ट्राईसाईकिलों का वितरण किया गया। जिले के दूरस्थ रास्तापाल गांव से पैरो से चलने में असमर्थ और मूक शैलेश व गांव की ही आशा अपने रिश्तेदारों के साथ यहां पहुंचे तथा ट्राईसाईकिल प्राप्त करने के लिए परिवेदना सौंपी। इसी प्रकार रंगेला निवासी निःशक्त शारदा, माथुगामड़ा पाल डूंगेरफला के सुनील पारगी व आसेला के पूंजीलाल रामजी पटेल  भी ट्राईसाईकिल प्राप्ति की उम्मीद में शिविर स्थल पर पहुंची और परिवेदना सौंपी। निर्धारित काउंटर पर परिवेदना प्राप्त होने के बाद पांचों निःशक्तजनों को ऊर्जा मंत्री श्री गजेन्द्रसिंह खींवसर ने ट्राईसाईकिल सौंपी। 

पांच पालनहारों को मिली राहत: 

ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में जिले के पांच अभ्यर्थियों को पालनहार योजन में 26 हजार 290 रुपयों के चैक सौपें गए। ऊर्जा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर ने लालपुरा निवासी नसरीन मकरानी को 1 हजार 960 रुपये, पुराना बाजार निवासी प्रिती/गोविन्द को 3 हजार 960, ठाकरड़ा निवासी मंजू कुंवर को 5 हजार 960, साबला निवासी कल्पना कलाल को 3 हजार 960 तथा माण्डवा निवासी अमृतलाल/लालजी को 10 हजार 450 रुपयों का चैक सौंपा। 

नाथी बाई पेंशन के लिए तो खुशीदा लोन की उम्मीद में पहुंची: 

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी-अपनी परिवेदनाएं लेकर पहुंची। मूलतः भेहणा निवासी नाथी बाई वृद्धावस्था पेंशन व रोडवेज पास प्राप्त करने की उम्मीद लेकर पहुंची व अपनी परिवेदना सौंपी। दूसरी ओर शहर की ही खुशीदा अपने शिशु को लेकर जिला उद्योग केन्द्र के काउंटर पर पहुंची और घर बैठे रोजगार करने के लिए ऋण दिलाने का आवेदन पत्र सौंपा। विभागीय कार्मिकों ने भी परिवेदना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए हाथों-हाथ निर्धारित आवेदन पत्र भरवाया। 

मीडियाकर्मियों ने भी दी परिवेदना: 

तमाम अन्य लोगों की भांति स्थानीय मीडियाकर्मियों ने भी जिले के समस्त उपखण्ड मुख्यालयों पर एपीआरओ कार्यालय खोलने व पद सृजित कर एपीआरओ नियुक्ति के संबंध में परिवेदना प्रस्तुत की। मीडियाकर्मियों ने अपनी परिवेदना में बताया कि उपखण्ड मुख्यालय पर मीडियाकर्मियों को अधिकृत सरकारी समाचार और सूचनाआंे को उपलब्ध कराने की व्यवस्था नहीं है इससे अपुष्ट समाचार प्रकाशित होेने पर विसंगतियां पैदा हो जाती हैं। ऊर्जा मंत्री ने इस परिवेदना को डीआईपीआर मार्क करते हुए दर्ज करने के निर्देश दिए। 

...और पसीजे इंद्रदेव भी: 

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसमस्याओं के निस्तारण के सिलसिले के शुभारंभ से ही रूका हुई बारिश से चिंतित काश्तकारों को कार्यक्रम के अंतिम दिन बड़ी राहत नसीब हुई। एक सप्ताह से अधिक समय से बारिश की राह देख रहे लोगों पर इंद्रदेव भी पसीजे और दिन में अचानक ही दो बार तेज बारिश हुई।
-----------
महेश/महेश/महेश-कमलेश
-----------






फोटो केप्शन: 23-8-1: डूंगरपुर/ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में मंचासीन केबिनेट मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर व अन्य। 
23-8-2: डूंगरपुर/ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में उमड़ी भीड़। 
 23-8-3: डूंगरपुर/ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में परिवादियों की कतार।  
23-8-4: डूंगरपुर/ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में पालनहार योजना के लाभार्थी को चैक प्रदान करते केबिनेट मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर। 
23-8-5: डूंगरपुर/ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में निःशक्त को ट्राईसाईकिल देेते केबिनेट मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर व अन्य।
23-8-6: डूंगरपुर/ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में केबिनेट मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर को परिवेदना देते स्थानीय मीडियाकर्मी।  

-----------
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
आसपुर ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई संपन्न
फोटो संलग्न

 डूंगरपुर, 23 अगस्त/आम जन को उनके अधिकार प्रदान करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकार समर्पित ढंग से प्रयास कर रही है और आमजन को चाहिए कि समस्या समाधान की प्रक्रिया पर भरोसा रखे, समाधान निश्चित ही होगा।
यह विचार राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव मुकेश शर्मा ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को आसपुर पंचायत समिति के महाराणा प्रताप खेल मैदान में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए । 
आसपुर पंचायत समिति की 49 ग्राम पंचायतों में गांव-गांव पहुंच कर हुई तीन दिवसीय जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद आज आसपुर में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई हुई जिसमें उन सभी लोगों की परिवेदनाओं को लिया गया जो पिछले तीन दिन की जनसुनवाई कार्यक्रम से किसी कारण से वंचित रह गये थे।
ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में भारी संख्या में पहुंचकर लोगों ने अपने अभाव-अभियोग सुनाये। सड़क, बिजली, पानी, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, बी.पी.एल. में नाम जुडवाने, वृद्धावस्था व विकलांग पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, राशन कार्ड, सामुदायिक भवन निर्माण, विद्यालय क्रमोन्नत, पशु चिकित्सालय खोलने, हेण्डपम्प लगवाने जैसे विषयों पर आज भी अनेक परिवेदनाएं अलग-अलग ग्राम पंचायतों के लोगों द्वारा दी गई। शर्मा ने इन परिवेदनाआंे को ध्यानपूर्वक सुनकर व्यवस्था की खामियों को तत्काल दुरस्त करने के निर्देश दिए वहीं विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाते समस्याओं के समाधान के लिए पाबंद किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने कर्तव्य का पालन पूरी जिम्मेदारी से करे ताकि आम जनता सुख और चैन से रह सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन में सुस्ती अब बर्दाश्त नहीं होगी। 
राहत का वितरण : 
शर्मा ने जनसुनवाई दौरान विकलांगांे को ट्राइसाईकल, जननी सुरक्षा योजना व शुभ लक्ष्मी योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चैक, सडक दुर्घटना में मृतक व घायल व्यक्तियों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता, ब्लॉक प्रारंिम्भक शिक्षा विभाग की तरफ से एस.सी. व एस. टी. के छात्रों को छात्रवृतियां, खातेदारी अधिकार प्राप्त करने वाले कृषकों को पट्टा, कृषि विभाग केे पौध संरक्षण उपकरण, पंचायत समिति आसपुर से चयनित ग्राम पंचायतों के पंेशनर्स को पी.पी.ओ. वितरण किया गया।

अनूठा कार्यक्रम: मीणा

ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम को आसपुर विधायक गोपीचन्द मीणा ने लोगों को संबोधित किया और बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को अब तक का अनूठा प्रयास बताया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के कारण आमजनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो पाएगा। 

बेणेश्वर धाम के लिए बने विकास का मॉडल: शर्मा

मुकेश शर्मा ने अपने तीन दिवसीय आसपुर पंचायत समिति के दौरे के बारे में बताया कि क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या के रूप में फ्लोराइडयुक्त पेयजल आपूर्ति है वहीं हर विभाग में कर्मचारियों की कमी, सड़क और बिजली के अलावा आदिवासियों के लिए स्थानीय स्तर पर किसी उद्योगिक इकाई का न होना व लघु व कुटीर उद्योगों के अभाव, लोगों में शिक्षा की कमी, तकनीकी शिक्षा का अभाव जैसी स्थितियों को दूर करने के लिए प्रयास अपेक्षित है।ं शर्मा ने कहा कि बेणेश्वर धाम की धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्ता को देखते विकास की महती संभावनाएं है, आवश्यकता इस बात की है कि बेणेश्वर धाम के लिए विकास का एक मॉडल तैयार किया जावे।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक कुमार, उपखण्ड अधिकारी एस.एन. आचार्य, आसपुर तहसीलदार परबतसिंह चुण्डावत, साबला तहसीलदार कालूराम रेगर, आसपुर विधायक गोपीचन्द मीणा, विकास अधिकारी वेदप्रकाश मीणा, आसपुर पंचायत समिति के प्रधान श्रीमती उषा मीणा, उपप्रधान वीरेन्द्र सिंह सिसोदिया, पुलिस उपनिरीक्षक बृजराज सिंह चारण के अलावा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
----------
फोटो केप्शन: 23.8.6 डूंगरपुर/ आसपुर में आयोजित जनसुनवाई में मंचासीन प्रमुख शासन सचिव मुकेश शर्मा।
--------------
डॉ. सुनील कुमार बिजारनियां/एपीआरओ

--------
सरकार आपके द्वार
सीमलवाड़ा और बिछीवाड़ा में प्रमुख शासन सचिव ने सुनी समस्याएं
फोटो संलग्न

डूंगरपुर, 23 अगस्त/जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुदर्शन सेठी ने शनिवार को  सीमलवाड़ा स्थित मणिलाल पण्ड्या राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई शिविर में जनसमस्याएं सुनी। प्रमुख शासन सचिव ने इस दौरान कडाणा बेक वाटर बांध से लिफ्ट सिंचाई व पेयजल आपूर्ति का सर्वे करने सचिव व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को आदेश दिए। उन्होंने स्कूल भवन के नजदीक खेल मैदान पर इण्डोर खेल व हॉकी, फुटबाल, वालीवॉल खेलों के लिए मैदान विकसित करने संबंधी प्रस्ताव सप्ताहभर में प्रस्तुत करने के विकास अधिकारी को निर्देश दिए। इस दौरान गजपुर नहर से धम्बोला तालाब में पानी की आपूर्ति तथा नानिया के मकान से जीएसएस तक धोरा बनाने की मांग भी की गई । पेंशनर समाज की मौके पर पेंशनर्स के भवन के लिए भूमि आवंटन के आवेदन को जिला कलक्टर को भिजवाए जाने के भी प्रमुख शासन सचिव द्वारा उपखण्ड अधिकारी को आदेश दिए गए। 
इस मौके पर बीपीएल, विधवा पेंशन, संविदा पर कार्यरत नर्सेज सहित विभिन्न मसलों पर कार्यवाही करने के लिए आश्वस्त किया गया। प्रमुख शासन सचिव व विधायक सुशील कटारा ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से कय्यूम अब्दुल, शंकर डामोर, असीम जाकीर, जया, परता आदि 5 विकलांगों को ट्राईसाइकल का वितरण किया गया। इास दौरान 4 लोगों को पालनहार योजना में व 8 लोगों को आवासीय पट्टे वितरण कर लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री सहायता कोष से गौरा को राशि प्रदान की गई। नोडल अधिकारी व एसडीओ सीडी चारण ने बताया कि शिविर में अब तक 1559 मामले पंजीकृत हुए हैं। 
दूसरी ओर बिछीवाड़ा पंचायत समिति मुख्यालय पर में आयोजित जन सुनवाई के दौरान यहां के औद्योगिक क्षेत्रा में सड़कों के निर्माण व इसे विकसित करने की मांग रखी गई । यहां मेश्वो नदी पर छोटे-छोटे एनीकट के निर्माण की भी मांग रखी गई। श्वििर में विद्युत कनेक्शन संबंधी समस्याओं पर प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि मार्च 2014 तक डिमाण्ड नोटिस जारी कर दिए गए है। यहां पंचायत पुनर्गठन , शिक्षा, संविदाकर्मियों सहित अन्य मसले भी रखे गए। शिविर दौरान निःशक्तजनों को ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया। इस मौके पर डूंगरपुर विधायक देवेन्द्र कटारा, चौरासी विधायक सुशील कटारा व समाजसेवी हरिश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे। नोडल अधिकारी एसडीओ ओमप्रकाश फुलवारियां ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में यहां 406 परिवेदनाओं का पंजीयन हुआ है। 
----00000----




फोटो केप्शन: 23.8.बिछीवाड़ा1: डूंगरपुर/बिछीवाड़ा में आयोजित जनसुनवाई में समस्याएं सुनते प्रमुख शासन सचिव सुदर्शन सेठी। 
ः 23.8.बिछीवाड़ा2: डूंगरपुर/बिछीवाड़ा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में निःशक्तजन को ट्राईसाईकिल वितरित करते प्रमुख शासन सचिव सुदर्शन सेठी। 
ः 23.8.सीमलवाड़ा1: डूंगरपुर/सीमलवाड़ा में आयोजित जनसुनवाई में लाभार्थी को चैक प्रदान करते प्रमुख शासन सचिव सुदर्शन सेठी। 
ः 23.8.सीमलवाड़ा2: डूंगरपुर/सीमलवाड़ा में आयोजित जनसुनवाई में निःशक्तजन को ट्राईसाईकिल वितरित करते प्रमुख शासन सचिव सुदर्शन सेठी। 

------------
बकाया नामान्तरकरणों के लिए चलेगा विशेष अभियान: कलक्टर

डूंगरपुर, 23 अगस्त/प्रदेश की मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले के समस्त बकाया नामान्तरकरणों को विशेष अभियान चलाकर निस्तारण के लिए जिले के समस्त तहसीलदारों को दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं। 
जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि तहसीलदारों को कहा गया है कि सितम्बर माह में इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक विशेष अभियान कार्यक्रम जारी कर अधिक से अधिक इसका प्रचार-प्रसार किया जावे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम जारी करते समय यह ध्यान रखा जावे कि माह सितम्बर 2014 में जिन दिनों में भामाशाह नामांकन शिविर तय किये हैं उस दिन उसी दिन उसी पंचायत का नामान्तरकरण निस्तारण शिविर आयोजित किया जावे। साथ ही जिन दिनों मे भामाशाह योजना के केम्प नही हैं वहां पर दो व तीन निकट ग्राम पंचायतों के मुख्यालय पर एक दिन शिविर आयोजित होगा।
यह शिविर तहसीलदार की अध्यक्षता में ंआयोजित होगा, जिनमे पंचायत मुख्यालय पर सभी ग्रामों की जमाबन्दियों को मजमे आम में पठन किया जावेगा। उपस्थित समुदाय से मृत खातेदारों-सहखातेदारों की जानकारी प्राप्त कर स्थानीय सचिव से मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर विरासती नामान्तरकरण खोलने व निस्तारण किये जाकर रिकार्ड आदिनंाक किया जावेगा। इसके अतिरिक्त बेचान, रहन आदि सभी तरह के नामान्तरणकरणों का उस दिवस में निस्तारण किया जावेगा। 
साथ ही उन्होंने बताया कि शिविर के समाप्ति पर तहसीलदार द्वारा एक प्रमाण पत्र जारी किया जावेगा इस क्षेत्र में कोई नामान्तरणकरण खोलना व निस्तारण के अवशेष नही है। यह अभियाना माननीय मुख्यमंत्री महोदया के सिधे निर्देशों के तहत प्रारम्भ किया गया है। 
-------

Friday, August 22, 2014

22-08-2014 समाचार

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
मुख्य सचिव राजीव महर्षि ने किया जिले का दौरा
पर्यटन स्थलों का लिया जायजा, आमजनता से भी हुए रु-ब-रु
फोटो संलग्न

डूंगरपुर, 22 अगस्त/सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले की यात्रा पर पहुंचे राजस्थान के मुख्य सचिव राजीव महर्षि व अतिरिक्त मुख्य सचिव सी.एस.राजन ने शुक्रवार को जिले का सघन भ्रमण किया और यहां पर पर्यटन स्थलों का जायजा लेते हुए सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ की पुष्टि के लिए आमजन से भी रु-ब-रु हुए। 

पुरा शिल्प वैभव को देखकर हुए अभिभूत: 

मुख्य सचिव महर्षि और अतिरिक्त मुख्य सचिव राजन ने आज अपने दौरे की शुरुआत शहर के अंतिम छोर पर स्थित साढ़े सात सौ वर्ष पुराने जूना महल के अवलोकन से की। उन्होंने जूना महल पहुंच कर इसकी प्राचीनता और इसकी बनावट की प्रशंसा की। उन्होंने जूना महल की मरम्मत में सीमेंट के प्रयोग की जानकारी पर सुझाव दिया कि इसे मूल स्वरूप में बनाए रखने के लिए चूने का प्रयोग किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने जूना महल परिसर में पानी के हौज को भी देखा और जलसंग्रहण की प्राचीन परंपरा को देखकर इसकी सराहना की। मोहब्बतसिंह ने जूना महल के निर्माण इत्यादि के बारे में मुख्य सचिव को जानकारी दी। इसके बाद मुख्य सचिव गेपसागर की पाल पर स्थित श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे और इसमें देव प्रतिमा के दर्शन करते हुए प्रतिमा की भव्यता व आकर्षकता की तारीफ की। उन्होंने यहां के पुजारी से इस मंदिर की महत्ता के बारे में पूछा तो बताया गया कि यह पुष्टिमार्गीय परंपरा का प्रतिनिधि मंदिर है और दक्षिणमुखी है। बताया गया कि इसके वास्तुदोष को दूर करने के लिए मुख्यद्वार पर हाथी का निर्माण करवाया गया है वहीं परिसर में बावनडेरी भी स्थापित है जिसमें विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं।   
फोटो केप्शन: सीएस-01: डूंगरपुर/मुख्य सचिव राजीव महर्षि को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान करते पुलिसकर्मी।

सीएस-02: डूंगरपुर/जूना महल का अवलोकन करते मुख्य सचिव राजीव महर्षि।



सीएस-03: डूंगरपुर/डूंगरपुर के श्रीनाथजी मंदिर का अवलोकन करते मुख्य सचिव राजीव महर्षि।

देव सोमनाथ के वैभव से भी हुए साक्षात्:   

डूंगरपुर यात्रा पर पहुंचे मुख्य सचिव दोपहर में जिले के देव गांव स्थित बारहवीं शताब्दी के प्राचीन शिवालय देवसोमनाथ पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर का अवलोकन करने के बाद शिवालय के गर्भगृह में शिवविग्रहों की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सर्वतोमुखी उन्नति की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में सोमपुरा शिल्पकारों के कला-कौशल को देखा। उन्होंने मंदिर की विशालता को देखते हुए इसके खंभों की संख्या के बारे में जानकारी चाही तो जानकारों द्वारा बताया गया कि यह विशाल शिवालय 150 से अधिक खंभों पर टिका हुआ है। उन्होंने यहां के पुजारी से भी बात की और यहां की धार्मिक महत्ता के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर जिला परिषद सीईओ अनुराग भार्गव भी मौजूद थे। 
-----------




सीएस-04 : डूंगरपुर/ देवसोमनाथ में पूजा अर्चना करते मुख्य सचिव राजीव महर्षि।
सीएस-04 : डूंगरपुर/ देवसोमनाथ में पूजा अर्चना करते मुख्य सचिव राजीव महर्षि।


ओबरी में मुख्य सचिव की जनसुनवाई
पात्र व्यक्तियों के बीपीएल में नहीं होने पर जताई नाराजगी
फोटो संलग्न

डूंगरपुर, 22 अगस्त/राजस्थान के मुख्य सचिव राजीव महर्षि और अतिरिक्त मुख्य सचिव सी.एस.राजन ने शुक्रवार को जिले के क्षेत्रीय भ्रमण दौरान ओबरी ग्राम पंचायत में आमजन से मुखातिब हुए और उनको मिल रही सरकारी योजनाओं के लाभों की पुष्टि की। मुख्य सचिव ने एक-एक कर कई ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी घरेलु स्थितियों को जानकर उनको मिल रहे लाभों के बारे में पूछा। इस दौरान उन्होंने कई पात्र व्यक्तियों के बीपीएल में शामिल नहीं होने की स्थितियों पर दुख व्यक्त किया और एक प्रकरण में प्रशासनिक संवेदनहीनता की स्थिति को देखकर सागवाड़ा उपखण्ड अधिकारी करतारसिंह के प्रति नाराजगी जताई। 
मुख्य सचिव ने ग्रामीणों से संवाद दौरान बिजली, पेयजल, राशन, चिकित्सा और रोजगार की प्राप्ति के बारे में ग्रामीणों से पूछा। ग्रामीणों ने आधारभूत साधन-सुविधाओं की उपलब्धता के प्रति संतुष्टि जताई। इस पर मुख्य सचिव ने पिछली पंक्तियों में बैठे कुछ ग्रामीणों को आगे बुलाया और उनके पास जमीन की उपलब्धता और माली हालत के बारे में पूछा। मुख्य सचिव ने एक-एक बीघा जमीन वाले गरीब काश्तकारों के बीपीएल में नहीं होने और पांच से दस बीघा जमीन और कुंआ होने वाले व्यक्तियों के बीपीएल में सम्मिलित होने की स्थितियों पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पात्र लोगों को बीपीएल में शामिल कराने के लिए कार्यवाही करें ताकि सरकार की मंशाओं के अनुरूप योजनाओं का लाभ मिल सके। 
ग्रामीणों ने रखी मांगे: 
जनसुनवाई दौरान ओबरी के ग्रामीणों ने थाना, तहसील तथा पंचायत समिति खोलने सहित बोरखेड़ बांध के पानी से गांव में आने वाली बाढ़ के बारे में बताते हुए कार्यवाही की मांग की। एसडीओ करतारसिंह ने यहां पर 70 लाख रुपयों की कार्ययोजना तैयार किए जाने की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने छाणी मगरी धाम तक सड़क निर्माण, गामड़ा ओबरी सड़क निर्माण के अभाव सहित पेंशन इत्यादि समस्याएं प्रस्तुत कर इनके समाधान की मांग की। इस दौरान पूर्व प्रधान शंकरलाल डैचा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।   
-------------


फोटो केप्शन: सीएस 06- डूंगरपुर/ओबरी में जनसुनवाई करते मुख्य सचिव राजीव महर्षि । 
----

मुख्य सचिव चितरी में हुए ग्रामीणों से रु-ब-रु
गलियाकोट दरगाह का किया अवलोकन
फोटो संलग्न

  डूंगरपुर, 22 अगस्त/सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले की यात्रा पर पहुंचे राजस्थान के मुख्य सचिव राजीव महर्षि व अतिरिक्त मुख्य सचिव सी.एस.राजन ने शुक्रवार को चितरी ग्राम पंचायत पहुंच कर जनसुनवाई की। उन्होंने ग्राम पंचायत सभागार में ग्रामीणों से मुखातिब हेाते हुए उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और इनके समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए। 
आज अपराह्न में चितरी पहुंचे मुख्य सचिव महर्षि ने ग्राम पंचायत में सरपंच कमला डेण्डोर के साथ ही ग्रामीणों से एक-एक कर उनकी समस्याएं पूछी। उन्होंने बिजली, पेयजल, राशन और रोजगार प्राप्ति के बारे में ग्रामीणों से पूछा। ग्रामीणों ने विद्युत कनेक्शन प्राप्ति में लाखों रुपयों की डिमाण्ड आने की जानकारी दी तो उन्होंने मौजूद अधिकारियों से इसका कारण पूछा तो उन्हें बताया गया कि छितरी बस्ती होने के कारण बिजली कनेक्शन के लिए अधिक पोल लगाने पड़ते है जिससे डिमाण्ड अधिक होती है। इस पर अतिरिक्त मुख्य सचिव सीएस राजन ने ग्रामीणों से पूछा की सोलर लालटेन से उनकी समस्या का हल होगा या नहीं। ग्रामीणों ने इस पर सहमति जताई। 

आंचल से किया संवाद, दिया उपहारः 

जनसुनवाई दौरान मुख्य सचिव महर्षि ने ग्राम पंचायत परिसर में मौजूद एक नन्हीं बच्ची आंचल पाटीदार को देखा तो उसे पास बुलाया और उसके शैक्षिक ज्ञान की जानकारी ली। उन्होंने आंचल से 12 का पहाड़ा बोलने को कहा तो उसने फर्राटे से पहाड़ा बोल दिया। इसके बाद उन्होंने उससे जोड़ भी करवाई। मुख्य सचिव ने उसके परिवारजनों के बारे में भी जानकारी ली व उसके शैक्षिक स्तर पर खुश हुए और उन्होंने उसे टोपी और टीशर्ट गिफ्ट किया। 
फोटो केप्शन: 07- डूंगरपुर/चितरी ग्राम पंचायत में नन्हीं बच्ची आंचल पाटीदार से संवाद करते मुख्य सचिव राजीव महर्षि।

दरगाह में की जियारत: 

मुख्य सचिव ने जनसुनवाई उपरांत विश्वप्रसिद्ध पीर फखरूद्दीन की दरगाह में जियारत की और पुष्प अर्पित किए। उन्होंने दरगाह परिसर का भ्रमण किया और इसके बारे में जानकारी ली। दरगाह कमेटी के सदस्यों ने मुख्य सचिव का स्वागत किया और दरगाह के बारे में जानकारी दी। 
---------------


08 -डूंगरपुर/गलियाकोट दरगाह में जियारत करते मुख्य सचिव राजीव महर्षि। 
----------


सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
घरों को सोलर ऊर्जा से रोषन करेंगे - ऊर्जा  मंत्री
  ऊर्जा मंत्री ने डूंगरपुर के एक दर्जन गांवों में की जनसुनवाई
फोटो संलग्न

डूंगरपुर, 22 अगस्त। प्रदेष के ऊर्जा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा है कि आदिवासी क्षेत्रों में बिखरी बस्ती होने से जब तक विद्युत व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक सोलर ऊर्जा के माध्यम से घरों को रोषन करने पर विचार किया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री शुक्रवार को डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर पंचायत समिति की माथुगामडा पाल, माथुगामडा खास, मैताली, पिपलादा, गडामौरैया, वस्सी, धावडी, रघुनाथपुरा, खेमपुर, हथाई, भोजातों का ओडा तथा फ्लोज गांवों में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। जन सुनवाई में पानी, बिजली, सिंचाई, सहित अनेक समस्याएं सामने आई। इस दौरान डूंगरपुर विधायक श्री देवेन्द्र कटारा, आसपुर के विधायक श्री गोपीचंद मीणा तथा ऊर्जा मंत्री के विषिष्ट सहायक श्री यादवेन्द्र सिंह यादव भी उपस्थित थे।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार विद्युत संबंधी समस्याओं को हल करने तथा हर घर को बिजली उपलब्ध कराने के प्रयास कर रही हैं। लेकिन आदिवासी क्षेत्रों में लोगों के मकान दूर दूर होने से जब तक लाईनों को लगाने का कार्य हो, तब तक सोेलर संयंत्र लगाकर आदिवासी लोगों को मकानों को बिजली उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा हैं। विद्युत व्यवस्था हो जाने पर उनके पास सोलर संयंत्र अतिरिक्त रूप से काम करता रहेगा।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा हैं। इसके लिए सरकार प्रदेष के प्रत्येक संभाग में जाकर जमीनी हकीकत जान रही है, लोगों की समस्याएं सुन रही हैं। जिसमें प्राप्त प्रत्येक समस्या को पंजीकृत कर उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। संबंधित को उसके समस्या संबंधी प्रार्थना पत्र के समाधान होने की सूचना भी दी जाएगी। उन्होंने सभी से अपने प्रार्थना पत्रों पर अपना मोबाईल नम्बर अवष्य दर्ज करने का आग्रह किया। ताकि कोई भी जानकारी संबंधित से प्राप्त की जा सकें।
जनसुनवाई के दौरान डूंगरपुर विधायक श्री देवेन्द्र कटारा निःषुल्क दवा वितरण योजना, जननी सुरक्षा योजना, निर्मल ग्राम योजना, पैंषन योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी । उन्होंने बताया कि डाक्टरों की कमी के लिए डूंगरपुर में मेडिकल कॉलज की व्यवस्था की जा रही हैं  वहीं अन्य योजनाओं के माध्यम लोगों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए भामाषाह योजना का शुभारंभ भी किया गया हैं। जो एक सितम्बर से प्रारंभ हो जाएगी। इसमें सभी अपना कार्ड अवष्य बनवा लें। 
जन सुनवाई के दौरान ऊर्जा मंत्री ने माथुगामडा पाल रतुदेरा फलां देपाल पर एनिकट/बांध बनाने के लिए सर्वे करने के लिए सिंचाई विभाग को निर्देषित किया वहीं माथुगामडा खास में उन्होंने डूंगरपुर से देवसोमनाथ तक सडक निर्माण कराने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देष दिए।
ऊर्जा मंत्री ने मैताली में पेयजल समस्या पर पेयजल अधिकारियों को सोम कमला आम्बा बांध से पेयजल उपलब्ध कराने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देष दिए। उन्होंने वहां लेम्पस कार्यालय का निरीक्षण भी किया। ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार को मैताली के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, किसान सेवा केन्द्र तथा पषुधन विकास उपकेन्द्र का निरीक्षण भी किया।

विद्यालयों का निरीक्षण -

ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार को राजकीय बालिका माध्यमिक माथुगामड़ा खास का निरीक्षण किया तथा वहां बालकों से शैक्षणिक गुणवत्ता की जांच की।  उन्होंने षिक्षकों से कहा कि वे विद्यालय विकास के लिए दानदाताओं को प्रेरित करें। उन्होंने विद्यालय में पोषाहार चखकर संतोष प्रकट किया। उन्होंने पोषाहार के लिए गैस कनेक्षन के लिए रसद विभाग के अधिकारी को निर्देषित किया। उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रेलडा का भी निरीक्षण किया तथा पोषाहार चखा तथा वहां गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देष दिए। विद्यालय में छत का उलटा प्लास्टर नहीं होने के कारण उन्हें ठीक कराने के लिए निर्देष दिए। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटाणा का निरीक्षण भी किया तथा पोषाहार चखा।

आंगनवाडी केन्द्रों को भी देखा - 

ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार को आंगनवाडी केन्द्र रेलड़ा को देखा वहां पर बालकों को नियत समय से पूर्व छोडे जाने पर संबंधित को आवष्यक कार्यवाही करने के निर्देष दिए। वहीं आंगनवाडी कोटाणा में व्यवस्थाएं सही पाई गई। 
जनसुनवाई के दौरान ऊर्जा मंत्री के विषिष्ट सहायक श्री यादवेन्द्र सिंह यादव ने निःषुल्क दवा वितरण योजना, जननी सुरक्षा योजना, निर्मल ग्राम योजना, पैंषन योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी  तथा कहा कि इन योजनाओं के संबंध में कोई भी समस्या हो तो प्रार्थना पत्र दिया जा सकता हैं। प्रत्येक समस्या का पंजीकरण किया जाकर जिन समस्याओं का समाधान हो सकेगा उसे किया जाएगा। समाधान होने के बारे में संबंधित को जानकारी भी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री श्री खींवसर शनिवार 23 अगस्त को डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर आम जन सुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। जिन लोगों ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान अपनी समस्याएं दर्ज करवा दी हैं उन्हें पुनः इस जन सुनवाई के दौरान अपनी समस्याएं दर्ज करवाने की जरूरत नहीं हैं। उनकी समस्याएं पूर्व में ही दर्ज की जा चुकी हैं।
इस मौके पर उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, डूंगरपुर की प्रधान श्रीमती मंजूला रोत, डूंगरपुर के उपखण्ड अधिकारी एवं बिजली, पानी, सिंचाई, चिकित्सा सहित समस्त विभागों के प्रषासनिक अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।      
-------          
 








फोटो केप्शन:
22-8-01 जेपीजी: डूंगरपुर/पीपलादा के पशु चिकित्सालय का निरीक्षण करते ऊर्जा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर। 
22-8-02 जेपीजी: डूंगरपुर/मैतालीद में जनसुनवाई करते ऊर्जा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर। 
22-8-03 जेपीजी: डूंगरपुर/राउप्रावि रेलड़ज्ञ में मिड-डे-मिल का स्वाद चखते ऊर्जा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर।
22-8-04 जेपीजी: डूंगरपुर/माथुगामड़ा खास में जनसुनवाई करते ऊर्जा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर। 
22-8-05 जेपीजी: डूंगरपुर/गड़ा मोरैया के लेम्पस का निरीक्षण करते ऊर्जा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर। 

------------
टीएडी प्रमुख शासन सचिव ने की जनसुनवाई
बिछीवाड़ा क्षेत्र में हुए ग्रामीणों से रु-ब-रु
फोटो संलग्न

डूंगरपुर, 22 अगस्त/जनजाति क्षेत्रीय विकास प्रमुख शासन सचिव श्री सुदर्शन सेठी ने आज यहां बिछीवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के कांकरादरा, महुड़ी, गंेजी, वेंजा, विकासनगर, करावाड़ा, गन्धवा, चारवाड़ा पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणो की समस्याओ को सूना।
महुड़ी के ग्रामीणांे ने बड़ी नदी पर बांध निर्माण व कालूसेडा तालाब की मरम्मत व इस पंचायत को डूंगरपुर पंचायत समिति से जोडने की मांग रखी । यहां अध्यापको की कमी से भी अवगत कराया गया। प्रमुख शासन सचिव ने इस मौके पर नरेगा भुगतान के मामले में विकास अधिकारी को बैंकर्स की बैठक बुलाकर इसे हल करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई दौरान कांकरादरा में उच्च माध्यमिक विद्यालय व पाटड़ी जाने के लिये पुलिया निर्माण के अभाव की समस्या से अवगत कराया गया। गेंजी के ग्रामीणों ने बताया कि बोर का भाटडा बांध की स्वीकृति मिलने के बाद काम आरम्भ नहीं हुआ है तथा बाधवोल का नाका बांध का सर्वे कराकर दोनों बांधों को जोडे़ जाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने यहां पुलिया व सड़क को चौड़ा करने की भी मांग रखी। इस संबंध में प्रमुख शासन सचिव ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को कार्य के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।

सरकारी संस्थाओं का किया निरीक्षण: 

क्षेत्रीय भ्रमण दौरान प्रमुख शासन सचिव सेठी ने गेंजी गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व कस्तुरबा आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य केन्द्र में उन्होंने टिकाकरण, एक्सरे जांच, डिलीवरी, और रोज आने वाले मरीजांे की संख्या के बारे में जानकारी ली। यहां स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का विस्तार एवं एम्बुलेंस सुविधा और स्टाफ को बढ़ाये जाने की आवश्यकता जताई गई। उन्होंने आवासीय विद्यालय में में विद्यार्थियों के खानेे, पढ़ाई, हेल्थ कार्ड, लेट बाथ की सुविधाओं की जानकारी मौके पर ली। उन्होंने अवगत कराया गया कि यहां 106 बच्चों की आवासीय व्यवस्था की जा रही है। प्रमुख शासन सचिव ने भीमराव अम्बेडकर राजकीय छात्रावास का भी अवलोकन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विकासनगर के ग्रामीणों ने पशु स्वास्थ्य केन्द्र व पुरानी पाईप लाईन को बदले जाने की समस्या से अवगत कराया।  यहां प्रमुख शासन सचिव ने विद्युत के ढीले तारो और क्षतिग्रस्त खभों को ठीक करने बदले जाने का काम दो दिन में आरम्भ करने के विद्युत अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिये 
विधायक देवेन्द्र कटारा ने कहंा की इस क्षेत्र के लिये सरकार द्वारा 3500 की आबादी पर पंचायत खोले जाने की व्यवस्था की गई है इससे पंचायत स्तर की विभिन्न सुविधाओ का लाभ मिलेगा और विकास होगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहां कि भामाशाह योजना में आप अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराये।
विधायक सुशील कटारा ने इस मौके पर कहां कि सरकार आपके द्वार में जो भी समस्याऐं आप द्वारा पंजीकृत कराई जा रही है उस पर जो भी निर्णय होगा उसकी सूचना आपके पास निश्चित आयेगी। उन्होने कहां की यहंा मेडिकल कॉलेज का खोला जाना इस क्षैत्र के लिये बहुत बडी उपलब्धि है। 
-------------

फोटो केप्शन: 22-8-06: डूंगरपुर/गैंजी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करते प्रमुख शासन सचिव सुदर्शन सेठी। 
-------------
अमरसिंह चौहान/पीआरओ

---------
प्रमुख शासन सचिव मुकेश शर्मा ने की 18 गांवों में जनसुनवाई
मूलभूत सुविधाओं की अनुपलब्धता बर्दाश्त नहीं होगी: शर्मा
फोटो संलग्न

डूंगरपुर, 22 अगस्त/”आप इस बात को समझे कि हम आपकी समस्या का समाधान करने ही आए हैं,  समस्या समाधान की एक प्रकिया है उस प्रक्रिया के पूरी होने तक धैर्य बनाए रखें। सभी शिकायतों को ऑनलाइन किया जा रहा है व हर समस्या पर गम्भीरतापूर्वक कार्रवाई की जाएगी। हर परिवादी को संतुष्टि मिले, ऐसी व्यवस्था की जा रही है।“ यह विचार प्रदेश के राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव मुकेश शर्मा ने शुक्रवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आसपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।  
आसपुर पंचायत समिति में तीसरे दिन शर्मा ने नान्दली सागोरा, रायकी, नान्दली आहडा, पचलासा बडा, पचलासा छोटा, मूंगेड, तालोरा, दोलपुरा, लेम्बाता, सागोठ, वालाई, म्याला, रीछा, खानन, गामडी, सोलज, निठाउवा, पाल निठाउवा सहित कुल अठारह ग्राम पंचायतों का दौरा कर राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर जनसुनवाई की। इस दौरान 600 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।
ग्रामीणों ने सुनवाई के कार्यक्रम के प्रति सकारात्मक रूख दिखलाते हुए भारी संख्या में पहंुचकर अपने अभाव अभियोग सुनाए। सड़क, बिजली, पानी, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, बी.पी.एल. में नाम जुडवाने, वृद्धावस्था व विकलांग पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, राशन कार्ड, सामुदायिक भवन निर्माण, विद्यालय क्रमोन्नत, पशु चिकित्सालय खोलने, हेण्डपम्प लगवाने जैसे विषयों पर लगभग सभी अठारह ग्राम पंचायतों से शिकायतें प्राप्त हुई, जिसे शर्मा ने ध्यानपूर्वक सुनकर व्यवस्था की खामियों की तत्काल दुरस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होने विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पाबंद किया कि मूलभूत चीजों से लोगों को महरूम रखने जैसी गलती बर्दाश्त नहीं की जावेगी।
आज जन सुनवाई के कार्यक्रम के दौरान नांदली सागोरा ग्राम पंचायत में सहकारी समिति खोलने की मांग, गांव से मुख्य सड़क तक लगभग तेरह किमी का डामरीकरण, रायकी ग्राम पंचायत में राशन कार्ड दुरूस्त करवाने, सड़कांे पर दिशा-निर्देश लगवाने की मांग मुख्यतया आई । रायकी ग्राम पंचायत में ही पूर्व सरपंच जोरावर सिंह ने छः हजार पांच सौ हैक्टर जमीन पर सिंचाई व्यवस्था करवाने, फ्लोराइड मुक्त पानी व गांव के ऊंचाई पर स्थित होने के कारण पेयजल वितरण समस्या जनसुनवाई के दौरान रखी।
नान्दली आहड़ा ग्राम पंचायत की इन्दिरा आवास कॉलोनी में विद्युत कनेक्शन, ग्रामीण बस सेवा, पशु चिकित्सालय, पंचलासा बड़ा ग्राम पंचायत मंे गोठडा में पानी की समस्या व लगभग नो सौ बीघा डूब क्षैत्र में आई जमीन का मुआवजा दिलाने की मांग, साबला तहसील के अन्तर्गत आने वाले पचलासा छोटा व बड़ा दोनो ग्राम पंचायतों को आसपुर तहसील में रखे जाने की मांग प्रमुख रही।
मुंगेड ग्राम पंचायत में भगोरा बस्ती नई बस्ती मुंगेड में विद्युतीकरण, जसपुर भाटोका में अवैध माइनिंग, मुंगेड तलाब की सफाई, एक जगह चल रही दो राशन की दुकानों को अलग-अलग जगह पर स्थापित करने की मांग, फ्लोराइड मुक्त पानी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की मांग प्रमुख रही ।
दौलपुरा ग्राम पंचायत में धौरों की मरम्मत, उचित मूल्य व आंगनबाडी केन्द्र खोलने की मांग, भूमि अतिक्रमण हटाने, एनीकट निर्माण करने की मांग प्रमुख रही। लेम्बाता ग्राम पंचायत में सोम नदी में भैरवजी के पास एनीकट निर्माण, सागोट सहकारी समिति में बीज वितरण में अनियमितता जैसे विषयों पर शिकायतें प्राप्त हुई।
जनसुनवाई दौरान आसपुर विधायक गोपीचन्द मीणा ने सम्बोधित कर बताया कि सरकार आपके द्वार क्षेत्र में आजादी के बाद किसी भी सरकार द्वारा चलाया गया अपनी तरह का प्रथम प्रयास है, जिसमें सरकार आम व्यक्ति के द्वार पर पहुंची है। मीणा ने कहा कि जितनी भी जायज समस्या है उनका समाधान किया जाएगा। मीणा ने आसपुर पंचायत समिति की उन्नीस पंचायतों के लिए जो कि 1500 रुपयों की राशि प्राप्त करने की योजना से किसी कारण से वंचित रह गई थी, उनके लिए मुकेश शर्मा से व्यक्तिगत प्रार्थना कर वंचित लोगों को लाभ देने को कहा। जिस पर शर्मा ने अध्ययन कर योजना का लाभ जल्द देने की बात कही।
  शर्मा ने आज रायकी ग्राम पंचायत के राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय का औचक निरीक्षण किया वहीं रायकी व म्याला में पौधारोपण भी किया। शर्मा ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को कार्य की समयबद्धता के प्रति सजग किया तथा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए चाक-चौबन्द किया।
प्रमुख शासन सचिव शर्मा के साथ आसपुर उपखण्ड अधिकारी एस.एन. आचार्य, आसपुर तहसीलदार परबत सिंह चुण्डावत, साबला तहसीलदार कालूराम रेगर, आसपुर विधायक श्री गोपीचन्द मीणा, विकास अधिकारी वेदप्रकाश मीणा, आसपुर पंचायत समिति के प्रधान श्रीमती उषा मीणा, उपप्रधान विरेन्द्र सिंह सिसोदिया, पुलिस उपनिरीक्षक बृजराज सिंह चारण के अलावा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी भी जनसुनवाई के दौरान मौजूद रहे।
----------
डॉ. सुनील कुमार बिजारनियां/एपीआरओ
---------




फोटो केप्शन: 
22-8-7 जेपीजी  : डूंगरपुर/जिले के आसपुर ब्लॉक के रायकी में पौधरोपण करते प्रमुख शासन सचिव मुकेश शर्मा। 
 21-8-8 जेपीजी  : डूंगरपुर/आसपुर ब्लॉक के रायकी में उप स्वास्थ्रू केन्द्र का अवलोकन करते प्रमुख शासन सचिव मुकेश शर्मा। 
21-8-9 जेपीजी : आसपुर क्षेत्र के मुंगेड़ में जनसुनवाई करते प्रमुख शासन सचिव मुकेश शर्मा। 
 
----------------

 सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
 आज चार स्थानों पर होगी जनसुनवाई 

   डूंगरपुर, 22 अगस्त/सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के चार ब्लॉकों में शनिवार को जनसुनवाई की जाएगी। 
जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि डूंगरपुर ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई लक्ष्मण मैदान में ऊर्जा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर के आतिथ्य में आयोजित होगी। बिछीवाड़ा में पंचायत समिति परिसर तथा सीमलवाड़ा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में टीएडी विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुदर्शन सेठी द्वारा ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई की जाएगी। इसी प्रकार आसपुर में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव मुकेश शर्मा के आतिथ्य में आयोजित की जाएगी।  
--------------

Thursday, August 21, 2014

21-08-2014 समाचार द्वितीय


सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
मुख्य सचिव राजीव महर्षि डूंगरपुर पहुुंचे
फोटो संलग्न

डूंगरपुर, 21 अगस्त/सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और मंत्रीगणों के पहुंचने और भ्रमण का सिलसिला लगातार जारी है। इसी श्रृंखला में गुरुवार रात्रि राजस्थान के मुख्य सचिव श्री राजीव महर्षि डूंगरपुर पहुंचे। 
महर्षि बांसवाड़ा जिले की यात्रा उपरांत रात्रि 7.20 पर अतिरिक्त मुख्य सचिव सी.एस.राजन के साथ सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणपति महावर, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग भार्गव सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान मुख्य सचिव महर्षि ने सर्किट हाउस में कलक्टर इंद्रजीत सिंह व एसपी डॉ. गगनदीप सिंघला के साथ जिले में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त चर्चा की। 
इससे पूर्व जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह व जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंघला ने माही पुल स्थित जिला सीमा पर उनकी अगवानी की। यहां से सागवाड़ा होते हुए मुख्य सचिव जिला मुख्यालय पहुंचे। मुख्य सचिव का रात्रि विश्राम डूंगरपुर में ही प्रस्तावित है। 
-----------

फोटो केप्शन: डूंगरपुर/जिले की यात्रा पर पहुंचे मुख्य सचिव राजीव महर्षि देर शाम सर्किट हाउस डूंगरपुर में प्रवेश करते हुए। 
----------- 

जलग्रहण निदेशक काला ने किया जलग्रहण कार्यों का किया निरीक्षण

डूंगरपुर, 21 अगस्त/ जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के निदेशक एम.एस.काला गुरुवार को जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जलग्रहण क्षेत्रों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए। 
आज दोपहर अतिरिक्त निदेशक विश्रामलाल मीणा, संयुक्त निदेशक राजेश भण्डारी एवं जिले के प्रभारी अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक अरूण सुराणा के साथ निदेशक काला ने आई.डब्ल्यू.एम.पी. प्रथम बिछीवाड़ा की जलग्रहण कमेटी बरोठी द्वारा सम्पादित कराये गये जलग्रहण कार्यों का निरीक्षण किया।   काला ने फोर वाटर कॉन्सेप्ट पर किये गये कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधीक्षण अभियन्ता सी.एल.सालवी को निर्देशित किया कि फोर वाटर कॉन्सेप्ट की परिकल्पना पर कराये गये जलग्रहण कार्यों के अनुरूप ही शेष जलग्रहण क्षेत्र में कार्यों को क्रियान्वित कराया जावे। निदेशक काला ने उपस्थित कमेटी अध्यक्ष सचिव एवं ग्रामवासियों से किये गये कार्यों से क्षेत्र में प्राप्त हुए लाभों की जानकारी ली। ग्राम वासियों ने बताया कि इस कार्यों से बरसात का पानी खेतों मे ही रूक जाता है एवं यहां तक कि नीचे बने हुए एनीकट में भी पानी नही पहुंच पाता है। निदेशक द्वारा जलग्रहण में ई.पी.ए. के अन्तर्गत निर्मित हेण्डपम्प से उपयोग के पश्चात् बहने वाले व्यर्थ पानी का उपयोग कर गन्ना एवं सब्जी की फसल लेने पर बहुत ही प्रसन्नता व्यक्त की एवं किसानों को इसके लिए धन्यवाद भी दिया।
काला ने जलग्रहण विकास दल के सदस्यों को निर्देश दिये की उनको जलग्रहण क्षेत्र मे जाकर काश्तकारों को अपने विषय की सही जानकारी उपलब्ध करावे ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके एवं काश्तकारो द्वारा किये जा रहे श्रम से अधिक लाभ ले सके।
काला ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से दी गई सीड मनी से लाभान्वित ग्रामीणों से बातचीत की तो बताया गया कि ऋण राशि से ट्यूबवेल की खुदाई की गयी है एवं उसके पानी से बी.टी. कॉटन की खेती हो रही है। उन्होने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं जलग्रहण विकास दल सदस्य को निर्देश दिये की ऐसे अनेक ग्रामीण युवा काश्तकारों को समूह बना आजीविका मिशन के माध्मय से लाभान्वित करावे।
इस मौके पर अधिशाषी अभियन्ता (भू-संसाधन) पंचायत समिति बिछिवाडा बी.एस. पुरोहित,अधिशाषी अभियन्ता (भू-संसाधन) पंचायत समिति,डूंगरपुर अशोक माहेश्वरी, सहायक परियोजना अधिकारी (भू-संसाधन) सुरेशचन्द्र वैष्णव एवं सहायक अभियन्ता, विरेन्द्र कुमार जैन, पंचायत समिति,सीमलवाडा एवं बिछिवाडा के सहायक अभियन्ता एवं जलग्रहण विकास दल सदस्य (कृषि,अभियांत्रिकी,सामाजिक वैज्ञानिक एवं पशुपालन) उपस्थित थे।
-------------





21-08-2014 समाचार

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
मुख्यमंत्री के निरीक्षण में मिली अनियमितता पर प्रशासन की कार्यवाही
विकास अधिकारी, सहायक अभियंता व ग्राम सचिव को थमाए आरोप पत्र

डूंगरपुर, 21 अगस्त/उदयपुर संभाग में ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ के तहत मंगलवार को प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के डूंगरपुर जिले के प्रवास दौरान किए गए निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं पर तीन दोषियों के विरूद्ध 16 सीसीए की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। 
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री के निरीक्षण दौरान ग्राम पंचायत हिराता में मुख्यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास योजना के तहत बईयोड़ा निवासी श्रीमती रेखा/रचिका के आवास निर्माण में प्राप्त अनियमितताओं के आधार पर आवास स्वीकृति में दोषी तत्कालीन विकास अधिकारी हेमंत जोशी, सहायक अभियंता पूनमचंद मेघवाल तथा ग्राम सेवक पदेन सचिव महेश कुमार यादव के विरूद्ध 16 सीसीए की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना में विकास अधिकारी तथा सहायक अभियंता के विरूद्ध आरोप पत्र व आरोप विवरण पत्र तैयार कर अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के शासन उप सचिव को प्रेषित कर दिए गए हैं। इसी प्रकार संबंधित सचिव को आरोप पत्र पंचायत समिति डूंगरपुर के विकास अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया है। 

लाभार्थी की आवास स्वीकृति हुई निरस्त: 

भार्गव ने बताया कि इसी प्रकरण में अनियमितता पर लाभार्थी हिराता ग्राम पंचायत की बईयोड़ा गांव निवासी श्रीमती रेखा/रचिका के आवास स्वीकृति और भुगतान स्वीकृति को निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लाभार्थी को मुख्यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 25 हजार, द्वितीय किश्त के रूप में 20 हजार तथा तृतीय किश्त के रूप में 5 हजार रुपयों के भुगतान की स्वीकृति को भी निरस्त किया गया है। 

स्वीकृत राशि की वसूली सचिव के वेतन से: 

सीईओ भार्गव ने बताया कि पंचायत समिति डूंगरपुर के विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि लाभार्थी को अब तक प्राप्त राशि को दोषी ग्राम सेवक पदेन सचिव महेश कुमार यादव के वेतन से आहरित कर जिला परिषद कार्यालय में जमा करावें अन्यथ यह राशि विकास अधिकारी के वेतन से आहरित की जावेगी। 

यह था प्रकरण: 

प्रदेश की मुख्यमंत्री के 19 अगस्त को निरीक्षण दौरान पाया गया था कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास योजना के तहत ग्राम पंचायत हिराता की बईयोड़ा निवासी श्रीमती रेखा/रचिका के निर्मित आवास में ट्यूबवेल चल रहा था एवं लाभार्थी द्वारा बताया गया कि उसका पक्का मकान पीछे की ओर है जिसमें वह अपने परिवार के साथ निवासरत है। लाभार्थी ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि उसने ट्यूबवेल की सुरक्षा के लिए इस कक्ष का निर्माण करवाया है। मुख्यमंत्री ने इस स्थिति को गंभीर मानते हुए जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह को दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए थे। 

-----------
जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं पर रसीद देने के निर्देश

डूंगरपुर, 21 अगस्त/सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत परिवादियों को रसीद देने के संबंध में महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 
जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि मंत्रीगण व सचिवगण द्वारा विभिन्न पंचायतों में की जाने वाली यात्राओं के दौरान जनता द्वारा अभाव अभियोग एवं शिकायतें प्रस्तुत की जा रही है और इन अभाव अभियोग व शिकायतों को राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात प्रार्थी/आवेदक को रसीद के माध्यम से एक रजिस्ट्रेशन नम्बर दिया जाएगा और चूंकि मंत्रीगण/सचिवगण लगातार यात्रा पर रहेंगंे जिसके कारण कतिपय मामलों में मौके पर रसीद दिया जाना सम्भव नहीं होने पर कम्प्यूटर द्वारा तैयार रसीदें आवेदकों तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के लिए उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए गए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि रसीदें 22 अगस्त की शाम तक संबंधित आवेदकों को मिल जाए। उन्होंने इस कार्य के लिए पटवारी एवं ग्राम सचिवों को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए  है।  
प्राप्त परिवेदनाओं की सूची चस्पा करें:
कलक्टर ने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए है ंकि पंचायतवार आवेदक एवं प्रार्थना-पत्र रजिस्ट्रेशन संख्या की सूची बनाकर संबंधित ग्राम पंचायत एवं भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर चस्पा की जावें ताकि आवेदक अपने आवेदन रजिस्ट्रेशन नम्बर सुगमता से प्राप्त कर सकें। उन्होंने इस कार्यवाही के प्रमाणन के लिए रेण्डम आधार पर नायब तहसीलदारों से चैकिंग कराई जाए कि आवेदकों को वास्तविकता में पंजीकरण संख्या दर्शाती हुई रसीद प्राप्त हो गई हैं अथवा नही। 
----------

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता  - ऊर्जा  मंत्री
  ऊर्जा मंत्री ने डूंगरपुर के एक दर्जन गांवों में की जनसुनवाई

            डूंगरपुर, 21 अगस्त/प्रदेष के ऊर्जा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा है कि सरकार विद्युत संबंधी समस्याओं को हल करने की दृष्टि से विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण कार्य को पूर्ण प्राथमिकता दे रही हैं। 
           ऊर्जा मंत्री गुरूवार को डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर पंचायत समिति की लोलकपुर, हिराता, डोजा, वलौता, कहारी, आसेला, सिदडी खेरवाडा, दामडी, राघेला, पाल माण्डव, कोलखण्डा तथा पुनाली गांवों में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। जन सुनवाई में पानी, बिजली, सिंचाई, सहित अनेक समस्याएं सामने आई। इस दौरान आसपुर के विधायक श्री गोपीचंद मीणा तथा ऊर्जा मंत्री के विषिष्ट सहायक श्री यादवेन्द्र सिंह यादव भी उपस्थित थे।
             ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा हैं। सरकार हर परिवार को बिजली की सुविधा प्रदान करने का प्रयास करेंगी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेष के प्रत्येक संभाग में जाकर जमीनी हकीकत जान रही है, लोगों की समस्याएं सुन रही हैं। जिसमें प्राप्त प्रत्येक समस्या को पंजीकृत कर उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। संबंधित को उसके समस्या संबंधी प्रार्थना पत्र के समाधान होने की सूचना भी दी जाएगी। उन्होंने सभी से अपने प्रार्थना पत्रों पर अपना मोबाईल नम्बर अवष्य दर्ज करने का आग्रह किया ताकि कोई भी जानकारी संबंधित से प्राप्त की जा सकें।
            इस मौके पर आसपुर के विधायक श्री गोपीचंद मीणा ने कहा कि सरकार आदिवासी क्षेत्र पर पूरा ध्यान दे रही हैं। यह पहला मौका है जब सरकार स्वयं समस्या जानने के लिए चल घर गांव में आई हैं। सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए भामाषाह योजना का शुभारंभ भी किया गया हैं। इसमें सभी अपना कार्ड अवष्य बनवा लें। इसमें प्रतिवर्ष सरकार दो हजार रूपये प्रत्येक महिला के खाते में जमा कराएंगी। 
            जन सुनवाई के दौरान ऊर्जा मंत्री ने लोलकपुर के निकट डिमीया बांध पर जाने के रास्ते पर पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देष दिए। इसी प्रकार हिराता पंचायत में कण्डीवालनाका एवं आमदिया तला एनिकट को पूर्ण करने के लिए एस्टीमेट तैयार करने के लिए जल संसाधन विभाग को निर्देष दिए। इसी पंचायत में बयौडा से भाटडा सडक एवं मारगिया बांध से बंदडा सामीतेल सडक कार्य का डामरीकरण करने के लिए भी निर्देषित किया गया। 
ऊर्जा मंत्री ने डोजा पंचायत में मोरन नदी के क्षतिग्रस्त पुल को ठीक कराने तथा वाकवाला पुलिया कदवाला फला तक मार्ग तैयार करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देष दिए। आसेला पंचायत में सरकनसाई, आसेला, कटारा फला, मनपुर तथा कोपचा की 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को सड़कों से जोड़ने के भी निर्देष दिए।

विद्यालयों का देखा हाल -

ऊर्जा मंत्री ने गुरूवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय गणीघाटी विद्यालय का निरीक्षण किया तथा वहां बालकों से शैक्षणिक गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने विद्यालय का भी निरीक्षण किया तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं बच्चों के नामांकन संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने षिक्षकों से कहा कि वे विद्यालय विकास के लिए दानदाताओं को प्रेरित करें। उन्होंने विद्यालय में पोषाहार भी चखा तथा संतोष प्रकट किया। उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तलैया का भी निरीक्षण किया तथा पोषाहार चखा तथा वहां गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देष दिए।

पशु औषधालय का निरीक्षण -

ऊर्जा मंत्री गुरूवार को हिराता पंचायत में पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया तथा दवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वृहद कृषि बहुउद्देषीय सहकारी समिति का भी निरीक्षण किया तथा किसानों को दिए जाने वाले ऋण आदि की जानकारी प्राप्त की। डोजा पंचायत में किसान सेवा केन्द्र का निरीक्षण करते हुए उन्हेांने किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।  
जनसुनवाई के दौरान ऊर्जा मंत्री के विषिष्ट सहायक श्री यादवेन्द्र सिंह यादव ने निःषुल्क दवा वितरण योजना, जननी सुरक्षा योजना, निर्मल ग्राम योजना, पैंषन योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी  तथा कहा कि इन योजनाओं के संबंध में कोई भी समस्या हो तो प्रार्थना पत्र दिया जा सकता हैं। प्रत्येक समस्या का पंजीकरण किया जाकर जिन समस्याओं का समाधान हो सकेगा उसे किया जाएगा। समाधान होने के बारे में संबंधित को जानकारी भी दी जाएगी।
इस मौके पर डूंगरपुर की प्रधान श्रीमती मंजूला रोत एवं बिजली, पानी, सिंचाई सहित समस्त विभागों के प्रषासनिक अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।      


                

ऊर्जा मंत्री की आम जनसुनवाई 23 को डूंगरपुर में -

ऊर्जा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर 23 अगस्त को डूंगरपुर ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उपखण्ड अधिकारी दीपेन्द्रसिंह ने बताया कि जिन लोगों ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान अपनी समस्याएं दर्ज करवा दी हैं उन्हें पुनः इस जन सुनवाई के दौरान अपनी समस्याएं दर्ज करवाने की जरूरत नहीं हैं। उनकी समस्याएं पूर्व में ही दर्ज की जा चुकी हैं। 
----------
फोटो केप्शन:
21-8-01 जेपीजी: डूंगरपुर/हिराता लेम्पस का निरीक्षण करते ऊर्जा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर। 
21-8-02 जेपीजी: डूंगरपुर/राजकीय प्राथमिक विद्यालय गणीघाटी में बच्चों को पढ़ाते ऊर्जा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर। 
21-8-03 जेपीजी: डूंगरपुर/राप्रावि गणीघाटी में मिड-डे-मिल का स्वाद परखते ऊर्जा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर।
21-8-04 जेपीजी: डूंगरपुर/ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के साथ डोजा माध्यमिक विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते ऊर्जा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर। 
21-8-05 जेपीजी: डूंगरपुर/राउप्रावि तलैया में मिड-डे-मिल में तैयार दाल को चखते ऊर्जा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर। 
21-8-06 जेपीजी: डूंगरपुर/ग्राम पंचायत वलोता में जनसुनवाई करते ऊर्जा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर। 
------------

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
प्रमुख शासन सचिव सेठी ने सुने ग्रामीणों के दुःख-दर्द 
परिवेदनाओं पर प्रभावी कार्यवाही को किया आश्वस्त
फोटो संलग्न

डूंगरपुर, 21 अगस्त/सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत टीएडी के प्रमुख शासन सचिव सुदर्शन सेठी ने गुरुवार को बिछीवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के सुन्दरपुर, सतीरामपुर, वागदरी, देवलखास, पालदेवल, पालपादर, बोखला, शिशोद आदि गांवों मंे जनसुनवाई की और ग्रामीणों से रु-ब-रु होते हुए उनके दुःख-दर्द सुनकर परिवेदनाओं पर प्रभावी कार्यवाही को आश्वस्त किया। 
आज सुबह सुरपुर में जनसुनवाई दौरान ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर स्थित पशु चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र पटेल के चिकित्सालय में निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने तथा पशुपालकों को उचित सेवाएं नहीं देने की शिकातय करते हुए कार्यवाही की मांग की जिस पर प्रमुख शासन सचिव ने संबंधित चिकित्साधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 
ग्रामीणों ने सुन्दरपुर के निकट एनीकट मरम्मत व नया एनीकट बनाने की मांग पर प्रमुख शासन सचिव ने उचित प्रस्ताव जल संसाधन विभाग को तैयार करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्रामीणों ने सिन्टेक्स मिल के कारण पानी के प्रदूषित होने तथा फ्लोराईडयुक्त पेयजल की समस्या से अवगत कराने पर सिन्टेक्स मिल प्रबंधन को पाबंद करने तथा पानी के नमूनों की जांच करवाने के लिए एसडीओ को निर्देश प्रदान किए।  



क्षेत्रीय भ्रमण दौरान प्रमुख शासन सचिव ने सुन्दरपुर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय व आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया और यहां पर मिड-डे-मिल, छात्रवृत्ति की जानकारी लेकर आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार व गर्भवती माताओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। प्रमुख शासन सचिव ने सतीरामपुर विद्यालय की व्यवस्थाओं से बेहद खुश नज़र आए और उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए उनके शैक्षिक स्तर की भी जानकारी ली। सतीरामपुर व वागदरी के ग्रामीणों ने बस स्टेण्ड से श्मशान घाट तक की सड़क निर्माण, रामपुर से नवलश्याम के बीच पुलिया तथा एनीकट निर्माण की मांग की जिस पर उन्होंने आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की शिकायत पर सेठी ने मुख्यमंत्री बीपीएल आवास की बकाया किश्तों के भुगतान के लिए भी विकास अधिकारी को पाबंद किया। इस दौरान देवलपाल व देवलखास के ग्रामीणों ने दो और पंचायतें बनाने, पानी की टंकी की मरम्मत करवाने व नरेगा में भुगतान तिथि निश्चित करने की मांग रखी तो पालपादर, बोखला व शिशोद में ग्रामीणों ने आंगनवाड़ी केन्द्र भवन व सड़कों के निर्माण व स्कूल क्रमोन्नत करने की मांग की। 
जनसुनवाई दौरान मौजूद रहे क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र कटारा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आईटीआई, आदर्श तालाब व आदर्श गौरव पथ के निर्माण का निर्णय लिया है और प्रयास किया है कि हर गांव को समस्त सुविधाएं प्राप्त हो। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की महत्त्वकांक्षी भामाशाह योजना के तहत हर परिवार को अपना नामांकन करने की भी अपील करते हुए योजना का लाभ लेने को प्रेरित किया। जनसुनवाई दौरान नोडल अधिकारी व एसडीओ ओमप्रकाश फुलवारिया भी मौजूद थे। 
मॉडर्न आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण: 
प्रमुख शासन सचिव सुदर्शन सेठी ने जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा सुरपुर में संचालित हो रहे मॉडर्न आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया और यहां की व्यवस्थाआंे की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य से विद्यार्थियों के नामांकन और उनको दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा राज्य सरकार की मंशाओं के अनुरूप बेहतर व्यवस्थाएं देने के निर्देश दिए। 
----------
फोटो केप्शन: 
21-8-7 व 8: डूंगरपुर/बिछीवाड़ा पंचायत समिति के सुन्दरपुर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते प्रमुख शासन सचिव सुदर्शन सेठी व विधायक देवेन्द्र कटारा। 
21-8-9 व 10: डूंगरपुर/सतीरामपुर उप्रावि में बच्चों से संवाद कर शैक्षिक स्तर की जानकारी लेते प्रमुख शासन सचिव सुदर्शन सेठी ।
21-8-11: डूंगरपुर/आंगनवाड़ी केन्द्र सतीरामपुर का निरीक्षण करते प्रमुख शासन सचिव सुदर्शन सेठी। 
-------------

आसपुर की 15 पंचायतों में हुई जनसुनवाई
प्रमुख शासन सचिव मुकेश शर्मा हुए ग्रामीणों से रु-ब-रु
फोटो संलग्न 

डूंगरपुर, 21 अगस्त/राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव मुकेश शर्मा ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिले की आसपुर पंचायत समिति की पन्द्रह ग्राम पंचायतों का दौरा कर जनसुनवाई की।
आसपुर पंचायत समिति के दूसरे दिन के दौरे में शर्मा ने पारडाथुर, खलील, मोवाई, बनकोड़ा, गलियाणा, भेवड़ी, कतिसौर, पूंजपुर, लीलवासा, बड़ौदा, काब्जा, माल, बोड़ीगामा छोटा, बोड़ीगामा बडा, पिण्डावल आदि ग्राम पंचायतों का दौरा कर राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर जनसुनवाई की। इस दौरान पाँच सौ से अधिक शिकायतों के लिखित पत्र प्राप्त हुए। 
सुनवाई के लिए आए लोगों को शर्मा ने बताया की उनकी हर जायज समस्या का समाधान किया जाएगा, समस्या पत्रों को ऑनलाइन कर सभी समस्याओं का समाधान होने तक मॉनिटरिंग की जाएगी। कुछ सामान्य समस्याओं को शर्मा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देकर सुलझाया, अन्य समस्याओं के नियत समय पर निराकरण के लिए अधिकारियों को चाक-चौबंद किया।
बिजली, पानी, स्वास्थ्य,बी.पी.एल. में नाम जुडवाने, सामुदायिक भवन निर्माण, राशन कार्ड, आवासीय क्षैत्रों में पक्की सडक व नालियॉ, सफाई व्यवस्था, हेण्डपम्प को दुरूस्त करवाने, नए हेण्डपम्प लगवाने की मांग, विधालय क्रमोन्नत, विद्यालयों व अन्य सहकारी विभागों में स्टाफ की कमी अतिक्रमण जैसें विषयों पर लगभग सभी पन्द्रह ग्राम पंचायतों मे शिकायतें प्राप्त हुई, जिसे प्रमुख शासन सचिव शर्मा ने ध्यानपूर्वक सुनकर व्यवस्था को चुस्त बनाने व सभी जायज मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया।








पारडा थूर ग्राम पंचायत में सुनवाई के दौरान शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही प्रत्येक पंचायत में एक सहकारी समिति खोली जाएगी। यहाँ जनजाति छात्रों के लिए हॉस्टल निर्माण, खलील ग्राम पंचायत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, कृषि जमीन में आवागमन हेतु रास्ता दिलाने, मोवई ग्राम पंचायत में डिस्पेंसरी की मांग, बस स्टेण्ड के पीछे अतिक्रमण हटाने, एनिकट निर्माण, गडा कुम्हारिया फला और तलाई फला के विघुतिकरण की मांग, लीलवास में सहकारी समिति खोलने की मांग, बनकोडा ग्राम पंचायत में स्थाई पुलिस चौकी खोलने, पी.एच.सी. में क्रमोन्नत करने, उपखण्ड कार्यालय खोलने, गलियाणा ग्राम पंचायत मं समणा कली व भगोला कली के विद्युतीकरण की मांग, भेवडी में उस्मानियां उ.प्रा.वि. के प्रधानाध्यापक के खिलाफ स्कूल में शराब पीकर आने की शिकायत आई जिस पर शर्मा ने बी.ई.ओ. को तुरन्त स्कूल जाकर प्रधानाध्यापक की जांच करने के आदेश दिये।
कतिसौर ग्राम पंचायत में गैस की शिकायत एजेन्सी संचालन की मनमानी की शिकायत रायणा गांव में फ्लोराइड मुक्त पानी की टंकी की मांग, पूंजपुर ग्राम पंचायत में ग्रामीणों द्वारा पंुजेला तालाब के सौन्दर्यकरण की मांग बडौदा ग्राम पंचायत में लोगों द्वारा फसल बीमा दिए जाने की मांग पानी में फ्लोराइड की समस्या पानी की अनियमित वितरण समस्या, काब्जा ग्राम पंचायत में अवैध शराब बंदी की मांग जैसे विषय प्रमुख रहे।
प्रमुख शासन सचिव शर्मा ने आज की जनसुनवाई के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र (पारडाथुर), रा.उ.मा.वि. (खलील)  उपस्वास्थ्य केन्द्र लीलवासा पी.एच.सी. (भेवडी), सी.सैकण्डरी स्कुल (बोडीगामा बड़ा) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए इसके अलावा शर्मा ने बड़ौदा, पिण्डावल में पौध रोपण भी किया।
प्रमुख शासन सचिव शर्मा के साथ आसपुर उपखण्ड अधिकारी एस.एन. आचार्य, आसपुर तहसीलदार परबत सिंह चुण्डावत, साबला तहसीलदार कालूराम रेगर, विकास अधिकारी वेदप्रकाश मीणा, आसपुर पंचायत समिति की प्रधान श्रीमती उषा मीणा, उप प्रधान विरेन्द्र सिंह सिसोदिया, पुलिस उपनिरीक्षक बृजराज सिंह चारण के अलावा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी भी जनसुनवाई के दौरान मौजूद रहे।


बेणेश्वरधाम का किया दौरा: 

निरीक्षण उपरांत प्रमुख शासन सचिव ने आदिवासियों क आस्था धाम बेणेश्वर का भी दौरा किया और यहां के विभिन्न मंदिरों में देवदर्शन कर धाम की महत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यहां संत मावजी के चौपड़ों के संबंध में स्थापित संग्रहालय भवन का भी अवलोकन किया और संत मावजी रचित साहित्य को जानने में दिलचस्पी दिखाई। 

---------
फोटो केप्शन: 
21-8-आसपुर जेपीजी 1: डूंगरपुर/जिले के आसपुर ब्लॉक के लीलवासा स्वास्थ्य केन्द्र का जायजा लेते प्रमुख शासन सचिव मुकेश शर्मा। 
 21-8-आसपुर जेपीजी 2: डूंगरपुर/आसपुर ब्लॉक के खलील गांव में विद्यालय में मिड-डे-मिल की गुणवत्ता देखते प्रमुख शासन सचिव मुकेश शर्मा। 
21-8-आसपुर जेपीजी 3: आसपुर क्षेत्र में जनसुनवाई करते प्रमुख शासन सचिव मुकेश शर्मा। 
21-8-आसपुर जेपीजी 4: डूंगरपुर/आसपुर के क्षेत्रीय भ्रमण दौरान बड़ौदा में पौधरोपण करते प्रमुख शासन सचिव।
21-8-आसपुर जेपीजी 5: डूंगरपुर/बेणेश्वरधाम का अवलोकन करते प्रमुख शासन सचिव मुकेश शर्मा। 

----------------

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
आज इन स्थानों पर होगी जनसुनवाई

डूंगरपुर, 21 अगस्त/सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिले की डूंगरपुर, आसपुर व बिछीवाडा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतो में जनसुनवाई होगी।
जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को डूंगरपुर पंचायत समिति की माथुगामडा पाल, माथुगामडा खास, मैताली, पिपलादा, गडामौरैया, वस्सी, धावडी, रघुनाथपुरा, खेमपुर, हथाई, भोजातांे का ओडा, फलोज में ऊर्जा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर जनसुनवाई करेंगे। इसी प्रकार बिछीवाड़ा पंचायत समिति की महुडी, विकासनगर, करावाडा, गंधवा, चारवाडा, वेंजा, रेंटा, गेंजी, कांकरदरा ग्राम पंचायतो में टीएडी प्रमुख शासन सचिव सुदर्शन सेठी व आसपुर पंचायत समिति की पचलासा बडा, पचलासा छोटा, साबला, तालोरा, पिण्डावल, दौलपुरा, वलाई, म्याला, रिछा, खानन, गामडी, सोलज, निठाउवा, पाल निठाउवा, लेम्बाता, मुंगेड, नांदली अहाडा, रांयकी, नांदली सागोरा ग्राम पंचायतो में राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव मुकेश शर्मा द्वारा जनसुनवाई की जाएगी।  

--------
भामाशाह योजना में नामांकन के लिए शिविरों का कार्यक्रम जारी
डूंगरपुर उपखण्ड क्षेत्र में शिविरों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं 

डूंगरपुर, 21 अगस्त/जिले में 1 सितम्बर से प्रारम्भ होने वाली भामाशाह योजना के तहत पात्र व्यक्तियों के नामांकन के लिए डूंगरपुर उपखण्ड क्षेत्र में आयोजित होने वाले शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित कर लिया गया हैै।
उपखण्ड अधिकारी दीपेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि उपखण्ड क्षेत्र की समस्त पंचायतों एवं नगरपालिका क्षेत्र डूंगरपुर के शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसके तहत समस्त ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में यह शिविर आयोजित किये जावेंगे। 
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बिलडी में 1 व 2 सितंबर, मेताली में 9 व 10, माथुगामडा खांस में 18 व 19, माथुगामडा पाल में 23 व 24, गडामोरैया में 29 व 30 सितम्बर, इसी प्रकार पिपलादा में 9 व 10 अक्टूबर, खेडा कच्छवासा में 13 व 14, सिदडी खेरवाडा में 15 व 17, आंतरी में 20 व 21, कहारी में 27 व 28 अक्टूबर,  वलोता में 10 व 11 नवंबर, माण्डवा में 17 व 18, आसेला में 24 व 25 नवम्बर, हिराता में 1 व 2 दिसंबर, लोलकपुर में 8 व 9, डोजा में 15 व 16, फलोज में 22 व 23, बस्सी में 29 व 30 दिसम्बर को शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार माह जनवरी 2015 में पुनाली में 6 व 7 जनवरी, खेमपुर में 19 व 20, दामडी में 27 व 28, माह फरवरी 15 में हथाई में 2 व 3, भोजातांे का ओडा में 9 व 10, कोलखण्डा मं 18 व 19, पालमाण्डव में 25 व 26, माह मार्च में रागेला में 2 व 3, धावडी में 9 व 10, रघुनाथपुरा में 16 व 17, रेटा में 23 व 24, माह अप्रेल में गेंजी में 6 व 7, विकासनगर मंे 15 व 16, महुडी में 20 व 21, काकरादरा में 27 व 28, माह मई मेें थाणा में 4 व 5, बलवाडा में 11 व 12, सुरपुर में 18 व 19, माह जुन में सुन्दरपुर में 1 व 2, घुघरा में 8 व 9, गुमानपुरा में 15 व 16, गामडी देवल में 22 व 23, पालवाडा में 29 व 30, माह जुलाई में देवलखास में 1 व 2, देवलपाल मंे 6 व 7, सतीरामपुर में 13 व 14, वागदरी में 20 व 21 तारीख को शिविर आयोजित किये जावेंगे। 
इसी प्रकार नगरपालिका डूंगरपुर में माह सितम्बर 2014 में वार्ड 1 में राप्रावि राजपुर में 1 व 2 सितंबर, वार्ड 2 राउप्रावि नवाडेरा में 9 व 10 सितंबर, वार्ड 3 फायर स्टेशन मील के सामने में 18 व 19 सितंबर, वार्ड 4 राउप्रावि नवाडेरा में 23 व 24 सितंबर, वार्ड 5 बापा स्कुल में 20 व 30 सितंबर, इसी प्रकार अक्टूबर माह मे वार्ड 6 वन विभाग में 9 व 10 अक्टूबर, वार्ड 7 देवेन्द्र कन्या स्कुल में 13 व 14 अक्टूबर, वार्ड 8 देवेन्द्र कन्या स्कुल में 15 व 17 अक्टूबर, वार्ड 9 चौबिसा का नोहरा में 20 व 21 अक्टूबर, वार्ड 10 नगरपरिषद डूंगरपुर में 27 व 28 अक्टूबर, माह नवम्बर में वार्ड 11 विद्यानिकेतन स्कुल मंे 10 व 11 नवम्बर, वार्ड 12 विजय स्कुल में 17 व 18 नवम्बर, वार्ड 13 लोहरो का नोहरा में 24 व 25 नवम्बर, माह दिसम्बर में वार्ड 14 बापा स्कुल में 1 व 2 दिसंबर, वार्ड 15 लालपुरा चांदपोल स्कुल में 8 व 9 दिसंबर, वार्ड 16 लालपुरा/भोईवाडा चांदपोल स्कुल 15 व 16 दिसंबर, वार्ड 17 नगरपरिषद प्रांगण में 22 व 23 दिसंबर, वार्ड 18 नगरपरिषद प्रांगण में 29 व 30 दिसंबर, माह जनवरी में वार्ड 19 सामुदायिक भवन बांसवाडा में 6 व 7 जनवरी, वार्ड 20 महारावल स्कुल में 19 व 20 जनवरी, वार्ड 21 बालिका उप्रावि शास्त्री कॉलोनी में 27 व 28 जनवरी, माह फरवरी में वार्ड 22 किशनलाल गर्ग स्कुल में 2 व 3 फरवरी, वार्ड 23 किशनलाल गर्ग स्कुल में 9 व 10, वार्ड 24 किशनलाल गर्ग स्कुल में 18 व 19, वार्ड 25 डाईट भवन में 25 व 26, माह मार्च में वार्ड 26 माताजी चौक हाऊसिंग बोर्ड 2 व 3 मार्च, वार्ड 27 माताजी चौक हाऊहसिंग बोर्ड में 9 व 10 मार्च, वार्ड 28 गोरीशंकर उमावि न्यू कॉलानी में 16 व 17 मार्च, वार्ड 29 वाल्मिकी सामुदायिक भवन में 23 व 24 मार्च, माह अप्रेल में वार्ड 30 वाल्मिकी सामुदायिक भवन में 6 व 7 अप्रेल को शिविर आयोजित किये जावेंगे। 
उपखण्ड अधिकारी ने आमजनों से आग्रह किया है कि वे इन शिविरों में पहुंच कर भामाशाह कार्ड के लिए अपना नामांकन सुनिश्चित करावें ताकि उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा सके। 
--------